9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयसाल में दो बार होंगी CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 2026 से...

साल में दो बार होंगी CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 2026 से लागू होगी नई पॉलिसी

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम साल में दो बार आयोजित करने के लिए नियम-कायदे का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं कराने की शुरुआत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से होगी. ड्राफ्ट के मुताबिक साल में पहला बोर्ड एग्जाम फरवरी-मार्च और दूसरा मई में आयोजित होगा.

अधिकारियों ने कहा कि ड्राफ्ट को पब्लिक डोमेन में रखा जाएगा और सभी स्टेकहोल्डर्स 9 मार्च तक अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे, जिसके बाद नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. ड्राफ्ट मानदंडों के अनुसार, सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 5 से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा.

सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दोनों चरण की बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएंगी और उम्मीदवारों को दोनों संस्करणों में एक ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे. आवेदन दाखिल करने के समय ही दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया जाएगा और परीक्षार्थियों को रजिस्ट्रेशन के समय ही इसे जमा कराना होगा.’

अधिकारी ने कहा, ‘सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पहला और दूसरा संस्करण ही सप्लीमेंट्री एग्जाम के रूप में कार्य करेगा और किसी भी परिस्थिति में कोई विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी.’ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में सिफारिश की गई थी कि बोर्ड परीक्षा के ‘उच्च जोखिम’ वाले पहलू को खत्म करने के लिए, सभी छात्रों को किसी भी स्कूल ईयर के दौरान अधिकतम दो अवसरों पर परीक्षा देने की अनुमति दी जानी चाहिए.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...