12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यमुंबई की झीलों में बचा सिर्फ 50% पानी, मॉनसून लेट हुआ तो...

मुंबई की झीलों में बचा सिर्फ 50% पानी, मॉनसून लेट हुआ तो मच सकता है हाहाकार

Published on

मुंबई

गर्मी और उमस के बीच मुंबईकरों के लिए यह चिंता का विषय है कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में 50% पानी का स्टॉक बचा है। बीएमसी के अनुसार यदि मॉनसून समय से सक्रिय हुआ, तो ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मॉनसून देरी से आया और झील क्षेत्रों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तब मुश्किल होगी।

मुंबई को अपर वैतरणा, तानसा, भातसा, मोडक सागर, मध्य वैतरणा, विहार एवं तुलसी झील से पानी की सप्लाई होती है। इन सातों झीलों में 25 फरवरी सुबह 6 बजे तक 731831 एमएलडी पानी बचा है। यह झीलों की कुल क्षमता का 50.56% है, हालांकि यह पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2024 में इस दौरान झीलों में सबसे कम 648535 एमएलडी यानी 44.81% पानी का स्टॉक था। जबकि, वर्ष 2023 में 721056 एमएलडी यानी 49.82% पानी का स्टॉक था।

झीलों में कम स्टोरेज
बीएमसी इन झीलों से मुंबई में रोजाना 3850 एमएलडी पानी की सप्लाई करती है। एक अधिकारी के अनुसार मुंबई को पानी देने वाली झीलों में कम स्टोरेज को देखते हुए राज्य सरकार ने अपने रिजर्व कोटे में से बीएमसी को अतिरिक्त पानी दिया था। इसके बावजूद मुंबई में 10% पानी की कटौती हुई थी।

कम बारिश के चलते पानी की कमी
बीएमसी अधिकारी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण बड़ी मात्रा में पानी का वाष्पीकरण हो जाता है। इससे झीलों में तेजी से पानी घटने लगता है। पिछले कुछ सालों का पैटर्न देखें, तो जून में अच्छी बारिश नहीं हुई है। झीलों में 50% पानी का स्टॉक बचने पर प्रशासन हर साल राज्य सरकार से भातसा और अपर वैतरणा के रिजर्व कोटे से पानी देने की मांग करता है, यह प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

झीलों में पानी का स्टॉक
अपर वैतरणा – 157570 MLD
मोडक सागर – 25972 MLD
तानसा – 62161 MLD
मध्य वैतरणा – 98228 MLD
भातसा – 367148 MLD
विहार – 16264 MLD
तुलसी – 4488 MLD

Latest articles

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान समाज सेविका और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक श्रीमती...

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के लोकप्रिय राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय...

सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...