12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालराजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

Published on

भोपाल

भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। घटना को बीते 90 घंटे से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। रंगपंचमी की रात हुई थी वारदात लूट की यह घटना 7 मार्च (रंगपंचमी) की रात करीब 9:30 बजे स्मार्ट सिटी रोड पर हुई। फरियादी प्रॉपर्टी डीलर दिव्यांक बारोट ने बताया कि जब वे मोपेड से घोड़ा नक्कास से चूना भट्टी की ओर जा रहे थे, तभी दो मोपेड पर सवार 5 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने छुरा दिखाकर उनके साथ मारपीट की और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और संशय देरी से खुलासा: पुलिस ने इस मामले पर दो दिनों तक पर्दा डाले रखा। मंगलवार दोपहर मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने घटनाक्रम की पुष्टि की। 10 टीमें गठित: एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित के अनुसार, आरोपियों की तलाश के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। संदिग्धों से पूछताछ: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रूट चार्ट तैयार किया है और फिलहाल दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
हवाला का एंगल? पुलिस अधिकारियों ने लूटी गई इतनी बड़ी रकम के स्रोत को लेकर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के अनुसार, अंदेशा जताया जा रहा है कि यह रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है, जिसकी जांच अलग से की जा रही है। पुरानी घटनाओं से जुड़ाव राजधानी में इससे पहले भी श्यामला हिल्स और चूना भट्टी क्षेत्रों में व्यापारियों से लूट की वारदातें हो चुकी हैं। क्राइम ब्रांच पहले भी ऐसे गिरोहों का पर्दाफाश कर चुकी है जो भारी नकदी लेकर चलने वाले कारोबारियों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते हैं।

Read Also :- शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this