12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालस्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के लोकप्रिय राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में देश और प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रेल जैसे क्षेत्रों में उनके प्रयासों से विकास के नए आयाम स्थापित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सिंधिया का व्यक्तित्व सरल, सौम्य और जनकल्याण के प्रति समर्पित था। उन्होंने हमेशा समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया। आधुनिकता, लोक कल्याण और नवाचार के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी और वंदनीय रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया के विचार और उनके द्वारा किए गए विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

Read Also :- राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this