6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeभोपालMP: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में खाने के लिए मची लूट, धक्का-मुक्की में...

MP: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में खाने के लिए मची लूट, धक्का-मुक्की में कई प्लेट्स टूटीं; कांग्रेस ने कसा तंज

Published on

भोपाल ,

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था, जहां कई बड़े उद्योगपति आए और लाखों-करोड़ों के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी. लेकिन अब इसी इन्वेस्टर समिट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग खाने की प्लेट्स लूटते नज़र आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आम लोगों के लिए जिस पवेलियन में खाने की व्यवस्था की गयी थी, वहां लंच लगते ही लोग खाने के लिए प्लेट लूटने लगे. इस दौरान हुई खींचतान में कई प्लेटें टूट भी गईं. MP कांग्रेस ने ऐसा ही एक वीडियो ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘भूख की लूट, प्लेट झपटने की छूट’

वायरल वीडियो पर विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”सरकार 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश का दावा कर रही है. और एक चित्र में देखा कि लोग प्लेट लूट रहे हैं. कितना विरोधाभास है. क्या इस समिट में इतने गरीब लोग आए थे जो प्लेट लूट रहे हैं? समिट में इतने बड़े-बड़े उद्योगपति आए थे जो निवेश की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ लोग प्लेट लूट रहे हैं. इससे तो प्रदेश सरकार की छवि पर बहुत बुरा असर पड़ता है. व्यवस्था में कहां कमी रह गई कि लोगों को प्लेट लूटना पड़ीं, यह देखने का विषय है.”

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this