9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदर्शक देख रहे थे 'छावा' फिल्म, अचानक दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल...

दर्शक देख रहे थे ‘छावा’ फिल्म, अचानक दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल के सिनेमा हॉल में लग गई आग, आगे क्या हुआ?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल के एक सिनेमा घर में बुधवार को एक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान आग लग गई। एक चश्मदीद ने बताया कि मॉल में पीवीआर सिनेमा के एक कोने में शाम करीब 4:15 बजे आग लगने से दर्शकों में दहशत फैल गई। उस समय सिनेमाघर में ‘छावा’ फिल्म दिखाई जा रही थी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5.42 बजे आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एक अन्य दर्शक ने बताया कि हॉल में ‘फायर अलार्म’ बजते ही सभी लोग बाहर भागने लगे। उन्होंने कहा कि तुरंत ही सिनेमा हॉल को खाली करा लिया गया। हालांकि घटना के दौरान दर्शकों के बीच अफरा तफरी सी मच गई थी। लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।

आग की घटना में कोई हताहत नहीं
जानकारी के अनुसार, आग सेलेक्ट सिटी मॉल में स्थित पीवीआर ऑडी-3 सिनेमाघर के स्क्रीन में लगी थी। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है और सभी लोग सुरक्षित हैं। आग की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना के समय मॉल में ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि घटना के बाद सिनेमा हॉल में मूवी देख रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई थी। कई सारे एग्जिट गेट होने के चलते सभी लोग बड़ी आसानी से सिनेमाघर से बाहर निकल गए। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बताया की दमकल विभाग की सतर्कता की वजह से आग पर काबू पाया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...