6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी का नाम गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए... बीजेपी सांसद...

राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए… बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने ऐसे कसा तंज

Published on

उन्नाव:

बीजेपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव हारने के मामले राहुल गांधी का सम्मान करना चाहिए, उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए। वह जो भी चुनाव लड़ते हैं, वहीं चुनाव हारते है। वह यूं ही हमारे (बीजेपी) सामने खड़े रहे और हम जीतते रहे। साक्षी महाराज ने यह बात पत्रकारों से अपने कैंप कार्यालय में कही।

दिल्ली चुनाव जीतने के बारे में कहा कि इतने वर्ष आपियों और पापियों की सरकार रही उसको दिल्ली की जनता ने हटा दिया। इसके लिए हम दिल्ली की जनता का हृदय से ध्यान्यवाद करते है। दिल्ली की जनता ने एक मिनट में पाप साफ और एक तरफ ‘आप’ साफ कर दिया। अभी तो कल ही तो हमने शपथ ली है जो हमने अपने एजेंडा में कहा है। एक-एक कार्य को वैसे ही पूरा करेंगे जैसे पूरे देश के लिए मोदी जी किया।

कुंभ ने फेर दिया पानी
साक्षी महाराज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी हमलवार दिखे। उन्होंने कहा कि जिनके पास मुद्दे नहीं होते है, वह अनर्गल बयान बाजी करते है, उनमें से एक अखिलेश यादव हैं। उन्हें कुंभ दिखाई नहीं दे रहा, उन्हें तो 2027 का चुनाव दिखाई दे रहा है। इस कुंभ ने 2027 का चुनाव परिणाम सुनिश्चित कर दिया है। वह कुछ और ही सपने देख रहे थे, लेकिन 2025 के कुंभ ने 2027 का परिणाम घोषित कर दिया है, उनको इस बात का दर्द है ।

महाकुंभ में 67 करोड़ लोगों ने किया स्नान
साक्षी महाराज ने कहा कि 2025 का कुंभ महापर्व भारत के इतिहास में अनूठा है। कहा कि लगभग 67 करोड़ लोगों ने इस महापर्व में स्नान किया। जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ। यह कुंभ महापर्व देश की एकता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बनकर उभरा है।

साक्षी महाराज ने कहा कि जिन लोगों ने कुंभ का विरोध किया, उन्हें सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी नेताओं को ऐसा आयोजन करना था, तो उन्हें सत्ता में रहते हुए यह करना चाहिए था। आज जब मोदी और योगी की सरकार ने इसे संभव किया तो वह आलोचना करने में लगे हुए हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...