13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिकैसे विधानसभा में घुसने नहीं देंगे, किससे ऑर्डर आया है?' असेंबली कैंपस...

कैसे विधानसभा में घुसने नहीं देंगे, किससे ऑर्डर आया है?’ असेंबली कैंपस में आतिशी की पुलिसवालों से तीखी बहस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP विधायक आतिशी की आज विधानसभा परिसर में तैनात पुलिकर्मियों के साथ तीखी-बहस हो गई. आतिशी ने इस दौरान पुलिसकर्मियों से पूछा कि उन्हें विधानसभा में प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा है, जिस पर पुलिस की तरफ से जवाब आया कि उन्हें स्पीकर ने आदेश दिया है कि AAP विधायकों को न घुसने दिया जाए.

पुलिस की बात सुनकर आतिशी ने उस आदेश की कॉपी मांगी, जिसमें विधायकों को न घुसने देने के लिए कहा गया है. आतिशी ने पुलिसकर्मियों से कहा,’आप मुझे कागज दिखाइए. आप बोल रहे हैं, लेकिन ऑर्डर कहां है? दिल्ली विधानसभा में में कैसे नहीं घुसने देंगे?’

आतिशी ने ट्वीट कर भी अपना विरोध दर्ज किया है. उन्होंने कहा,’BJP वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं. ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया. आज ‘आप’ विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है. ऐसा दिल्ली विधान सभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधान सभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है.’

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में आम आदमी पार्टी के 21 विधायक हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं. AAP के 22 में से 21 विधायकों को LG के भाषणों के दौरान नारेबाजी करने पर निलंबित कर दिया गया था. एक मात्र अमानतुल्लाह खान इस कार्यवाही से बच गए थे, क्योंकि उस वक्त वह सदन में मौजूद नहीं थे.

निलंबन की इस कार्यवाही पर अब आम आदमी पार्टी के 4 बार के विधायक संजीव झा का बयान आया है. उन्होंने कहा,’AAP विधायकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली विधानसभा परिसर में प्रवेश से मना कर दिया है. मुझे विधानसभा परिसर तो दूर, पार्किंग में भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्पीकर के कार्यालय से निर्देश मिले हैं. हमारे पास 10 साल से स्पीकर का पद है. लेकिन हमने कभी भी इस तरह के प्रतिबंध नहीं लगाए.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...