11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'उसने जहर खा लिया...' सुनते ही दौड़ी गर्लफ्रेंड, हॉस्पिटल में लिपटकर रोई,...

‘उसने जहर खा लिया…’ सुनते ही दौड़ी गर्लफ्रेंड, हॉस्पिटल में लिपटकर रोई, फिर प्रेमी ने बेड से उठकर मांग में भरा सिंदूर!

Published on

धनबाद,

झारखंड के धनबाद में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सभी को चौंका दिया. अस्पताल में भर्ती प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. दरअसल, युवक का एक लड़की के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं थे. शादी में हो रही रुकावटों से हताश होकर युवक ने जहर खा लिया था. इसी के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

दरअसल, निरसा के कुमारडूबी के रहने वाले आलोक वर्मा का रीना नाम की लड़की के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन रीना के परिवार वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था. इस कारण रीना भी शादी से इनकार कर रही थी.

आलोक ने रीना को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई. इसी के बाद आलोक ने जहर खा लिया. परिजनों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में परिजन आलोक को लेकर SNMMCH अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया.

इसी बीच आलोक के दोस्तों से रीना को इस घटना की जानकारी दे दी. खबर सुनकर वह परेशान हो गई. इसके बाद रीना भागते हुए अस्पताल पहुंची. रीना के परिवार वालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. अस्पताल पहुंचने पर रीना ने देखा कि आलोक बेड पर है, हाथों में स्लाइन लगी हुई है.

अस्पताल में दोनों एक दूसरे से लिपटकर रो पड़े. इस दौरान आलोक के दोस्तों ने आलोक की प्रेमिका के लिए शादी का जोड़ा, मंगलसूत्र और अन्य सभी चीजों की व्यवस्था की. फिर अस्पताल के बेड पर ही स्लाइन लगे हाथों से प्रेमी आलोक ने प्रेमिका रीना की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया. अस्पताल के मरीज इस शादी के गवाह बने, जिसमें बेड शादी का मंडप बना.

अस्पताल के बेड पर शादी को लेकर कपल ने क्या कहा?
इस शादी को लेकर आलोक वर्मा ने कहा कि एक लड़की से प्यार करते थे, उसी से शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे. लड़की की दूसरी जगह शादी करवाना चाहते थे. फिर हमने गलत कदम उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कर दिया गया. जब लड़की को पता चला तो लड़की अस्पताल पहुंच गई और अस्पताल में शादी कर ली.

रीना ने कहा कि हमको पता चला कि आलोक अस्पताल में भर्ती है, उसके बाद हम यहां पहुंच गए और अस्पताल में आकर हम लोगों ने शादी कर ली. भैया ने नाराजगी जताते हुए घर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन हम नहीं माने. पिछले दो साल से आलोक से प्यार करते हैं. आज हमने अस्पताल में शादी रचा ली.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...