13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिसैम पित्रोदा ने झूठ बोला? शिक्षा मंत्रालय ने कहा- रांची में IIT...

सैम पित्रोदा ने झूठ बोला? शिक्षा मंत्रालय ने कहा- रांची में IIT है ही नहीं, पॉर्न चलाने की बात मनगढ़ंत

Published on

नई दिल्ली:

‘कांग्रेस पार्टी के विदेशी शाखा के प्रमुख सैम पित्रोदा ने रांची आईआईटी में अपने भाषण के दौरान सिस्टम हैक करके आपत्तिजनक सामग्री चलाने का बिल्कुल झूठा दावा किया है।’ यह कहना है शिक्षा मंत्रालय का जिसने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा कि रांची में आईआईटी है ही नहीं जिसके छात्रों को संबोधित करने का दावा सैम पित्रोदा ने किया है। शिक्षा मंत्रालय ने पित्रोदा के दावे का फैक्ट चेक करते हुए कहा कि उनका दावा झूठा और अज्ञानता से भरा है। मंत्रालय ने पित्रोदा के बयान की निंदा की है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

पित्रोदा के दावे का फैक्ट चेक
ओवरसीज कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने 22 फरवरी को अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि वह IIT रांची के सैकड़ों छात्रों से बात कर रहे थे। तभी किसी ने उनके सेशन को हैक कर लिया और पॉर्न वीडियो चला दिया। इस वजह से उनका कार्यक्रम बाधित हुआ। शिक्षा मंत्रालय ने तुरंत इस दावे का खंडन किया। मंत्रालय ने साफ किया कि रांची में कोई IIT नहीं है। रांची में एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) है। IIIT रांची ने भी पुष्टि की है कि उसने सैम पित्रोदा को न तो किसी कॉन्फ्रेंस या सेमिनार में बुलाया था और न ही वर्चुअली कोई लेक्चर देने के लिए। इसलिए पित्रोदा का बयान पूरी तरह बेबुनियाद है।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा- पित्रोदा का दावा बिल्कुल झूठ
मंत्रालय ने कहा, ‘यह ध्यान में आया है कि सैम पित्रोदा ने 22 फरवरी, 2025 को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने उस वीडियो में एक बयान दिया कि वह IIT रांची में कई सौ छात्रों से बात कर रहे थे, और किसी ने हैक कर लिया और कुछ आपत्तिजनक सामग्री चलाना शुरू कर दिया, और इस प्रकार, कार्यक्रम बाधित हो गया।’

मंत्रालय ने आगे कहा, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि रांची में कोई IIT नहीं है। इसलिए, उस वीडियो में दिया गया बयान न केवल निराधार है, बल्कि अज्ञानता से भी भरा है। यह बताना उचित है कि रांची में एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) है। लेकिन IIIT, रांची ने भी पुष्टि की है कि सैम पित्रोदा को संस्थान द्वारा किसी सम्मेलन/संगोष्ठी में व्याख्यान देने के लिए, शारीरिक रूप से या वस्तुतः आमंत्रित नहीं किया गया है।’

IIT की छवि खराब करना चाहते हैं पित्रोदा?
मंत्रालय ने पित्रोदा के बयान को आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था की छवि खराब करने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि IIT की प्रतिष्ठा मेहनत, काबिलियत और छात्रों, शिक्षकों और शिक्षाविदों की उपलब्धियों पर बनी है। यह किसी अनजान व्यक्ति के बयान से खराब नहीं हो सकती। मंत्रालय ने कहा, ‘यह संस्थान समय की कसौटी पर खरा उतरा है और देश के कुछ प्रतिभाशाली दिमागों को पैदा किया है। ऐसे अनजान व्यक्ति के विपरीत IIT की प्रतिष्ठा कई छात्रों, शिक्षकों और शिक्षाविदों की योग्यता, कड़ी मेहनत और उपलब्धि पर बनी है।’

मंत्रालय ने पित्रोदा के बयान की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि प्रीमियर इंस्टिट्यूशन की छवि खराब करने की ऐसी किसी भी कोशिश का सामना कानूनी-कार्रवाई से होगा। उसने कहा, ‘शिक्षा मंत्रालय बयान की निंदा करता है और दोहराता है कि प्रमुख संस्थान की छवि खराब करने के ऐसे किसी भी प्रयास का सामना कानूनी कार्रवाई से होगा।’

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...