9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यस्कूल जॉब घोटाले की चार्जशीट में अभिषेक बनर्जी कौन? ममता बनर्जी के...

स्कूल जॉब घोटाले की चार्जशीट में अभिषेक बनर्जी कौन? ममता बनर्जी के भतीजे या कोई और…

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई, जब यह बात सामने आई कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने स्कूल में नौकरी घोटाला मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में किसी अभिषेक बनर्जी का नाम लिया है। एजेंसी ने चार्जशीट में 2017 में रिकॉर्ड एक बातचीत की ऑडियो फाइल का हवाला दिया और किसी अभिषेक बनर्जी का नाम लिया। जिन्होंने अवैध नियुक्तियों के लिए 15 करोड़ रुपये मांगे थे।

एजेंसी ने चार्जशीट में अभिषेक बनर्जी की पहचान स्पष्ट नहीं की। हालांकि यह नाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के नाम से मिलता है। अतीत में विपक्ष ने उनके खिलाफ घोटाले में शामिल होने का बार-बार आरोप लगाया है।

कई बार केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस सांसद पहले ही कई बार केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई के सामने पेश हो चुके हैं। टीएमसी सांसद के वकील संजय बसु ने एक प्रेस बयान जारी किया और विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश आरोप पत्र को भ्रामक और निराधार बताया और इसे उनके मुवक्किल को परेशान करने के उद्देश्य से फंसाने का प्रयास बताया। सीबीआई ने 28 पन्नों के इस चार्जशीट को 21 फरवरी को दायर किया था। इस आरोपपत्र में सुजय कृष्ण भद्र उर्फ ‘कालीघाटर काकू’ और दो अन्य को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी), 2014 की चयन प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की अनियमित नियुक्तियों का दोषी बताया गया है।

चार्जशीट में क्या?
सीबीआई ने भद्र की पहचान मेसर्स लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में की है। इससे पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी को कंपनी के सीईओ के रूप में नामित किया था, जो सीमित अवधि के लिए इसके निदेशकों में से एक थे। अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने भद्र के बेहाला निवास पर 2017 में हुई एक बैठक का जिक्र किया है। इसमें आरोपी कुंतल घोष, शांतनु बनर्जी और दो अन्य लोग -अरबिंद रॉय बर्मन और सुरजीत चंदा भी मौजूद थे।

अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई पर आरोप लगाया
एजेंसी ने कहा है कि आरोपी कुंतल घोष के कहने पर उनके कर्मचारी अरबिंद रॉय बर्मन ने अपने मोबाइल फोन पर बातचीत रिकॉर्ड की थी और बाद में ऑडियो फ़ाइल को अपने लैपटॉप में ट्रांसफर कर दिया था, जिसे जांच के दौरान बरामद किया गया। आरोपपत्र के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उन्हें एजेंसी की ओर से अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

अनुचित तरीके से निशाना बना रही सीबीआई
उनके वकील ने बयान में कहा कि कथित तीसरा पूरक आरोपपत्र मेरे मुवक्किल को परेशान करने के मकसद से फंसाने का प्रयास है। सीबीआई ने अपने दावों के समर्थन में कोई दस्तावेज अटैच नहीं किया है। यह मेरे मुवक्किल को अनुचित तरीके से निशाना बनाए जाने का एक और उदाहरण है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...