11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यजीतनराम मांझी के कार्यक्रम में सिर्फ 15 सेकंड भाषण देकर निकल गए...

जीतनराम मांझी के कार्यक्रम में सिर्फ 15 सेकंड भाषण देकर निकल गए नीतीश… क्या NDA में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा?

Published on

पटना,

बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार और बीजेपी नेताओं की बयानबाजी के बाद से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है? दरअसल जब नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार के बाद गुरुवार को विभागों का बंटवारा किया तो जीतन राम मांझी के मंत्री बेटे संतोष सुमन से दो विभाग वापस ले लिए गए और इन्हें दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया.

संतोष सुमन के पास तीन विभाग थे. अब उनके पास केवल लघु जल संसाधन विभाग बचा है. इसके बाद नीतीश कुमार आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HUM) के मुखिया जीतनराम मांझी द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम में पहुंचे.

नीतीश का 15 सेकेंड का भाषण
इस दौरान नीतीश ने महज 15 सेकंड के लिए ही भाषण दिया और उसके बाद तुरंत वहां से वापस चले गए. बिहार सरकार में मंत्री और जीतनराम माझी के बेटे संतोष सुमन ने सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया.

सीएम नीतीश ने अपने 15 सेकेंड्स के संक्षिप्त उद्बोधन में दलित समागम के लिए आयोजकों को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैं आप सबका नमन करता हूं. आज पार्टी की मीटिंग हो रही है तो उसके लिए बधाई. मुझे जानकारी मिली तो उसके लिए सभी को बधाई देने आया हूं. इन्हीं शब्दों के साथ आप को बधाई देकर मैं अपनी बात समाप्त करता हूं.’ उनका दलित समागम में पहुंचकर जल्द वहां से चले जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

NDA में सबकुछ ठीक नहीं?
सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि बिहार बीजेपी नेताओं की तरफ से भी ऐसी बयानबाजी की जा रही है जिससे जेडीयू असहज हो सकती है. बिहार बीजेपी प्रमुख दिलीप जायसवाल ने आज ही आजतक से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मगर CM चेहरा कौन होगा यह बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड और एनडीए के सभी घटक दल मिलकर फैसला करेंगे.

जायसवाल के बयान का समर्थन करते हुए बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे यह तय है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि चुनाव के बाद विधायक दल तय करेगा नेता कौन होगा तो उन्होंने सही कहा है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...