11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'मैंने सांस रोक मरने का नाटक किया', ट्रिपल मर्डर केस में जिंदा...

‘मैंने सांस रोक मरने का नाटक किया’, ट्रिपल मर्डर केस में जिंदा बचे नाबालिग का दावा

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए तिहरे हत्याकांड में जिंदा बचे नाबालिग लड़के ने राज्य बाल संरक्षण आयोग के समक्ष विस्फोटक बयान दिया है. दावा है कि चाचा ने हत्याकांड की रात उसे मारने के लिए चेहरे को तकिए से दबाया था. यह बात किशोर ने 19 फरवरी को कोलकाता के तंगरा इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड के संबंध में कही.

आयोग की सलाहकार अनन्या चक्रवर्ती के नेतृत्व में राज्य बाल संरक्षण आयोग के दो सदस्य कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में नाबालिग से मिलने गए. इस घटना में जीवित बचे तीन बच्चों का वर्तमान में राज्य सरकार के इस अस्पताल में इलाज चल रहा है.

आयोग की सलाहकार अनन्या चक्रवर्ती ने बताया, नाबालिग ने कहा कि उसके पिता और चाचा आर्थिक नुकसान और कर्ज के कारण मानसिक रूप से टूट चुके हैं. घटना से दो दिन पहले उसने अपने पिता प्रसून डे को यह कहते हुए सुना था कि ”अब लेनदार हमारा पीछा करेंगे. मौत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.” इसके बाद पूरी योजना बनाई गई.

अनन्या चक्रवर्ती ने बताया, ”नाबालिग ने बताया कि वह नियमित रूप से योग करता था, इसलिए नींद की गोलियां मिली खीर खाने के बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ. उसने दावा किया कि उसके चाचा ने मौत देने के लिए उसका मुंह-नाक तकिए से दबा दिए थे. लेकिन वह काफी देर तक अपनी सांस रोके रहा, मानो वह वाकई मर गया हो.”

कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने यह भी बताया कि नाबालिग लड़के ने उनके सामने भी यही बयान दिया था. पुलिस सूत्र ने aajtak को बताया, ‘नाबालिग ने बताया कि जब उसके चाचा ने उसे मारने के लिए उसके चेहरे पर तकिया दबाया, तो वह योगाभ्यास करने के तरीके का इस्तेमाल करके बच गया. उसने अपनी सांस को लंबे समय तक रोके रखा और ऐसा व्यवहार किया जैसे वह मर गया हो. जब उसके चाचा और पिता ने उसे मरा हुआ मान लिया तो वे कमरे से बाहर चले गए.’

पुलिस सूत्रों ने aajtak को बताया, “यह संदिग्ध मामला लगता है, क्योंकि उनके घर से कोई योगा मैट बरामद नहीं हुआ है. हालांकि, घर से दो जिम बैग मिले हैं, लेकिन वे प्रसून और प्रणय के ही हैं. इसलिए अब सभी बयानों की जांच कोलकाता पुलिस कर रही है.”

पुलिस के मुताबिक, प्रणय की योजना सभी को नींद की गोलियां मिलाकर खीर खिलाने की थी. जब यह योजना कामयाब नहीं हुई, तो प्रसून ने अगली योजना बनाई. अस्पताल में पूछताछ के दौरान प्रसून ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नियों सुदेशना और रोमी ने खुद ही अपने हाथ की नसें काट ली थीं. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं है. इस संबंध में प्रणय के बयान के मुताबिक, उसने कुछ नहीं देखा. हालांकि, प्रणय ने पुलिस को बताया कि प्रसून ने उससे हाथ की नसें काटने को भी कहा था. लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका.

बाल संरक्षण आयोग के सलाहकार ने कहा, ‘किशोर के बयान के अनुसार उसके माता-पिता और चाचाओं ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.’ हालांकि, पुलिस सूत्रों का दावा है कि जांचकर्ताओं को दोनों भाइयों के छत से कूदने के बारे में कुछ भी पता नहीं था.

अनन्या चक्रवर्ती ने कहा, ‘राज्य बाल संरक्षण आयोग बच्चे को घर भेजने को तैयार नहीं है. हम उसे किसी रिश्तेदार की देखरेख में रखना चाहते हैं. इस बारे में प्रसून के ससुराल वालों से बात की जाएगी. हालांकि, अगर वे उसकी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं, तो भी एक दंपत्ति ने बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी लेने में रुचि दिखाई है.’ दूसरी ओर, सूत्रों ने बताया कि डे परिवार के दो जीवित भाई प्रणय और प्रसून को एक-दो दिन में एनआरएस अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...