5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस को डॉक्टर को 50 हजार मुआवजा देना होगा, हाईकोर्ट ने...

दिल्ली पुलिस को डॉक्टर को 50 हजार मुआवजा देना होगा, हाईकोर्ट ने NHRC के आदेश को सही ठहराया

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के उस आदेश पर मुहर लगा दी है, जिसमें दिल्ली पुलिस को एक डॉक्टर को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने को कहा गया था. यह मामला तब सामने आया, जब डॉक्टर ने शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की.

NHRC ने इस मामले की जांच के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर को आदेश दिया था कि डॉक्टर को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए. दिल्ली पुलिस ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने NHRC के फैसले को सही ठहराया.

दिल्ली पुलिस पर लगा 50 हजार रुपये का जुर्माना
हाईकोर्ट ने कहा कि सभी तथ्यों को देखने के बाद यह साफ है कि दिल्ली पुलिस का रवैया सवालों के घेरे में है. कोर्ट ने NHRC के आदेश में कोई खामी नहीं पाई और इसे पूरी तरह न्यायसंगत बताया.

डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज नहीं की थी शिकायत
NHRC का आदेश एक डॉक्टर की शिकायत पर दिया गया था. डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई. इसके बाद उन्होंने NHRC का दरवाजा खटखटाया, जिसने मामले की जांच के बाद मुआवजे का आदेश दिया. अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस को डॉक्टर को 50 हजार रुपये का मुआवजा देना ही होगा.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...