9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयसारी फाइलें फेंक देंगे... वकीलों पर अचानक क्यों भड़क गए सुप्रीम कोर्ट...

सारी फाइलें फेंक देंगे… वकीलों पर अचानक क्यों भड़क गए सुप्रीम कोर्ट के जज, जानें क्या-क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अभय एस ओका वकीलों पर बुरी तरह से भड़क गए। अदालत में सुनवाई के दौरान एक ही समय में कई वकीलों द्वारा दलीलें पेश किए जाने से जस्टिस नाराज हो गए। इससे पहले उन्होंने वकीलों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली। इसके बाद जस्टिस ने अपने गुस्से का इजहार किया। जस्टिस अभय एस ओका ने कहा कि ऐसा नियम बनाया जाना चाहिए कि यदि वकील एक ही समय में दलीलें पेश करते रहें, तो हम फाइलें फेंक देंगे।

रोज-रोज इस तरह की अनुशासनहीनता
जस्टिस ओका ने कहा कि हम हर रोज इस अनुशासनहीनता को देखते हैं… और जब हम वकीलों से पूछते हैं कि वे किसके लिए पेश हो रहे हैं, तो कोई जवाब नहीं मिलता। इस पर एक वरिष्ठ वकील ने अदालत को बताया कि इस मामले में कई ऐसे लोग हैं जो इस मामले को अदालत से बाहर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह बिलकुल सच है। यह उनकी रणनीति का हिस्सा है कि वे इसे खत्म करवा दें। उन्होंने कहा कि जिनके मामले सुनवाई के लिए लिस्टेड हैं, वे अदालत में अपनी दलील नहीं रख पाते हैं। घुसपैठिए तस्वीर में आ जाते हैं।

‘मैं हाई कोर्ट में भी रह चुका हूं’
वहीं, एक अन्य वकील ने कहा कि इस तरह से घुसपैठिए सफल हो रहे हैं। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस एस ओका ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक और बॉम्बे हाई कोर्ट में भी रह चुका हूं, लेकिन वहां इस तरह कभी देखने को नहीं मिला।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...