13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'कोई बयानबाजी करके बाधा बनेगा तो...', कांग्रेस की बैठक के बाद बोलीं...

‘कोई बयानबाजी करके बाधा बनेगा तो…’, कांग्रेस की बैठक के बाद बोलीं केरल प्रभारी, बगल में खड़े थे शशि थरूर

Published on

नई दिल्ली,

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक करीब ढाई घंटे तक चली. इस बैठक में संगठन की रणनीति और अनुशासन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.बैठक के बाद केरल कांग्रेस प्रभारी दीपा दास मुंशी ने साफ संदेश देते हुए कहा कि केरल की जनता अब बदलाव चाहती है. ऐसे में अगर कोई नेता मीडिया में बयानबाजी कर पार्टी की एकजुटता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा और बाधा बनेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गौर करने वाली बात ये रही कि जब दीपा दास मुंशी यह बयान दे रही थीं, उस वक्त शशि थरूर भी उनके ठीक बगल में मौजूद थे.

दीपा दास मुंशी ने ये भी कहा कि मीडिया में केरल कांग्रेस को लेकर जो नकारात्मक तस्वीर पेश की जा रही है, वह पूरी तरह गलत है. पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता मिलकर चुनाव में मजबूती से उतरेंगे. उन्होंने यह घोषणा भी की कि अप्रैल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोच्चि में एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसके साथ ही कांग्रेस अपने चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेगी.

शशि थरूर को लेकर अंदरखाने काफी हलचल
बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शशि थरूर पार्टी के अंदर मतभेदों के चलते बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं. उधर, केरल कांग्रेस में शशि थरूर को लेकर बीते कुछ समय से अंदरखाने काफी हलचल है. कहा जा रहा है कि शशि थरूर केरल में कांग्रेस के पारंपरिक नेतृत्व से अलग अपनी स्वतंत्र छवि और लोकप्रियता के दम पर राजनीति कर रहे हैं. शशि थरूर कई बार पार्टी लाइन से अलग बयान देते रहे हैं.

थरूर के इस बयान ने खींचा था ध्यान
बीते दिनों शशि थरूर ने एक लेख में केरल की पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की आर्थिक नीतियों और स्टार्टअप इनिशिएटिव के लिए तारीफ की थी. थरूर ने कहा था कि वे कांग्रेस पर निर्भर नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी मुझे चाहती है तो मैं पार्टी के लिए मौजूद रहूंगा. अगर नहीं… तो मेरे पास करने के लिए अपने काम हैं. आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि मेरे पास वक्त बिताने का कोई विकल्प नहीं है. मेरे पास विकल्प हैं. मेरे पास किताबें हैं, भाषण हैं, मेरे पास दुनिया भर से बातचीत के लिए निमंत्रण हैं.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...