6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यबिहार के नालंदा में बड़ा हादसा, पैसेंजर ट्रेन से टकराई बोलेरो; कार...

बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा, पैसेंजर ट्रेन से टकराई बोलेरो; कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

Published on

पटना

बिहार के नालंदा में बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। यहां बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड पर देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बिहारशरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हॉल्ट के पास लंगड़ी बिगहा गांव के पास अवैध रूप से बनी क्रॉसिंग को पार करने के दौरान एक बोलेरो वाहन रेलवे ट्रैक पर फंस गई, जिसके तुरंत बाद दानापुर से राजगीर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई।

इस दौरान रेलवे ट्रैक पर फंसी बोलेरो को ट्रेन ने टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार सभी यात्रियों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वाहन ट्रेन की चपेट में आ गया और कुछ दूर तक खिंचने के बाद ट्रैक पर फंस गया। इस घटना के कारण रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।रेलवे अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, बोलेरो में सवार सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए।

बिहार शरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि अवैध रूप से ट्रैक पार करने के दौरान इंजन में बोलेरो फंस गई है। मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए हैं। जीआरपी और आरपीएफ वाले भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। वाराणसी को जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन और मालगाड़ी प्रभावित हो रही है।एक रेल यात्री ने बताया कि हम लोग पटना से आ रहे थे। अचानक ट्रेन रुक गई। पता चला है कि कोई वाहन रैलवे ट्रैक पर आ गया था, जिसको ट्रेन ने ठोकर मार दिया। पता नहीं कब तक ट्रेन खुलेगी।

राजीव रंजन ने बताया कि यह अवैध क्रॉसिंग स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई है और इसका उपयोग लगातार होता रहा है, जिससे यात्रियों के जीवन को खतरा है। रेलवे विभाग ने कई बार लंगड़ी विगहा गांव के पास बनी इस अवैध क्रॉसिंग को बंद करने के प्रयास किए हैं। अधिकारियों ने क्रॉसिंग के समीप बने अवैध मार्ग को कई बार काटा है, लेकिन स्थानीय लोग उसे दोबारा भरकर यातायात जारी रखे हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...