17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश: दूध वाले पिकअप वाहन से बिहार भेजी जा रही थी...

उत्तर प्रदेश: दूध वाले पिकअप वाहन से बिहार भेजी जा रही थी 40 पेटी शराब, पुलिस ने किया जब्त

Published on

देवरिया,

उत्तर प्रदेश के देवरिया में बिहार बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दूध वाली पिकप से 40 पेटी अवैध शराब बरामद किया है. यह अवैध शराब अमूल मोती नाम के दूध पैकेट्स के पीछे छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था. लार पुलिस ने मेहरौना चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दुग्ध वाहन लिखी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा.

हालांकि, कुछ दूर आगे ले जाकर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दिया. फिर गाड़ी छोड़कर खुद फरार हो गया. वहीं, जब पुलिस ने तलाशी ली तो बंटी- बबली टेट्रा पैक की कुल 40 पेटी शराब मिली. फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए गाड़ी व शराब को सीज कर दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक की तरफ से अवैध शराब को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत 28 फरवरी को लार पुलिस ने एक वाहन को रुकवाया.

हालांकि, पुलिस को देखते ही ड्राइवर वाहन लेकर भागने लगा. वहीं, कुछ दूर जाकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो बंटी- बबली टेट्रा पैक की कुल 40 पेटी शराब मिली. पुलिस ने शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया है.

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला के अनुसार शराब को बिहार ले जाया जा रहा था. जिसे होली के मौके पर सप्लाई किया जाना था. फिलहाल फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है. साथ ही शराब सप्लाई करने वाले गैंग की भी तलाश कर रही है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...