17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध तो कर दी...

छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध तो कर दी हत्या, फिर जंगल में जला दिया शव

Published on

अंबिकापुर,

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जंगल में महिला का जला हुआ कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए पूरे मामला का खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया था और फिर जीआरपी थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

दरअसल, मध्य प्रदेश के शहडोल जीआरपी थाने के सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बिजोरिया ने लखनपुर थाने में घटना की सूचना दी थी. जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय आरोपी अमरीश कुमार निषाद जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश ने 14 फरवरी 2025 को अपनी पत्नी मोनी निषाद राज 28 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

आरोपी ने बताया कि अनूपपुर से कटनी जाने के दौरान ट्रेन में उसकी पत्नी फ्रेश होने का कहकर गई थी और फिर वापस नहीं लौटी. काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता न चलने पर अमरीश ने शहडोल जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मोनी निषाद को शक था कि उसके पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं.

इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. इससे तंग आकर अमरीश कुमार ने 11 फरवरी 2025 को पत्नी को घुमाने के बहाने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर के कुंवरपुर जंगल में सुनसान जगह पर ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया.

आरोपी की निशानदेही पर सरगुजा और मध्य प्रदेश पुलिस ने कुंवरपुर जंगल में छानबीन की और महिला की जला हुआ कंकाल बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लखनपुर थाना में धारा 103(1) और 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...