17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्य'ऐसी घटनाएं कहीं नहीं होनी चाहिए', पुणे रेप केस के आरोपी की...

‘ऐसी घटनाएं कहीं नहीं होनी चाहिए’, पुणे रेप केस के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बोले डिप्टी CM अजित पवार

Published on

पुणे,

पुणे रेप केस के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ड्रोन, खोजी कुत्तों, 13 टीमों और अन्य खुफिया विभाग की मदद ली गई थी. इसी बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बयान आया है. उन्होंने कहा कि गुरुवार तक लोग सवाल उठा रहे थे कि उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. वह धान के खेत में छिपा हुआ था. हमने उसे पकड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया. उसकी स्थिति ऐसी थी कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की.

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि मैं इस बात पर अड़ा हुआ हूं कि ऐसी घटनाएं कहीं नहीं होनी चाहिए. अब मामले की सही तरीके से जांच करवाने की कोशिश की जा रही है. विस्तृत जांच के बाद तथ्य सामने आने दें. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

बस में किया था महिला से दुष्कर्म
मंगलवार की सुबह खाली बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद भाग रहे दत्तात्रेय रामदास गाडे को गुरुवार आधी रात के करीब ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से पुणे जिले के शिरुर तहसील के अंतर्गत उसके पैतृक गांव गुनात के पास फसलों से भरे एक खेत में ट्रैक किया गया.

तलाशी अभियान में थर्मल इमेजिंग कैमरों से लैस ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था. जिसकी वजह से पुलिस उस खेत की हवाई तस्वीरें देखने में सक्षम हुई, जहां वह छिपा हुआ था. उसे गिरफ्तार करने के बाद पुणे सत्र न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे 12 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

पूरे मामले में आरोपी के वकील ने उठाया सवाल
दत्तात्रेय रामदास गाडे के वकील वाजिद खान ने दावा किया कि महिला खुद बस के अंदर गई और “आपसी सहमति से शारीरिक संबंध स्थापित हुए. वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा है कि आरोपी की गर्दन पर एक निशान पाया गया है, जिससे संदेह है कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया होगा.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को सुबह 2 बजे पुणे शहर लाया गया. उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी पर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि तकनीक का उपयोग करने के अलावा, तलाशी अभियान के तहत 13 पुलिस टीमों को तैनात किया गया था, लेकिन आरोपी को पकड़ने में खुफिया निर्णायक साबित हुआ.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...