17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमम्मी बनीं रायपुर की मेयर तो बेटे को मिल गया पावर? बीच...

मम्मी बनीं रायपुर की मेयर तो बेटे को मिल गया पावर? बीच सड़क पर काटा बर्थडे केक तो मीनल चौबे ने मांगी माफी

Published on

रायपुर

नवनिर्वाचित मेयर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे ने अपनी मां के शपथ ग्रहण के ठीक अगले दिन सड़क पर जन्मदिन मनाकर विवाद खड़ा कर दिया। 27 फरवरी की देर रात चंगोरा भाटा इलाके में सड़क पर केक काटकर और आतिशबाजी करके उन्होंने यह जश्न मनाया। यह घटना हाईकोर्ट द्वारा सड़क पर जन्मदिन मनाने के खिलाफ फटकार और CS के निर्देशों के कुछ ही दिन बाद हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मेयर चौबे ने माफी मांगी। कांग्रेस ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

सड़क पर बर्थडे केक को लेकर विवाद
यह घटना रायपुर में सड़क पर जन्मदिन मनाने से जुड़े कई विवादों में से एक है। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जताई थी और सरकार को फटकार लगाई थी। इसके बाद CS अमिताभ जैन ने सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के बावजूद मेहुल चौबे ने सड़क पर जन्मदिन मनाया, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मेहुल चौबे का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में मेहुल अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना चंगोरा भाटा इलाके में हुई, जहां उन्होंने चौक पर केक काटा और जश्न मनाया। इस घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मेयर चौबे और उनके बेटे की आलोचना की।

मेयर ने मांगी माफी
इस घटना के बाद मेयर मीनल चौबे ने माफी मांगी और कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे के कृत्य पर खेद है। कांग्रेस ने इस पर कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य सचिव ने दिए हैं कार्रवाई के निर्देश
CS अमिताभ जैन ने सड़क जाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क जाम करने पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर गौरव सिंह ने भी लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

वहीं, पुलिस के अनुसार यह एक अपराध है और इसमें गिरफ्तारी के साथ एक माह की सजा और 5 हजार रुपए का जुर्माना हो सकता है। रायपुर में इससे पहले भी सड़क पर केक काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 12 दिन पहले ही यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार
यह घटना हाईकोर्ट द्वारा सड़क पर जन्मदिन मनाने वालों के खिलाफ फटकार लगाने के बाद हुई है। 30 जनवरी को रायपुरा चौक पर बीच सड़क पर कार खड़ी करके केक काटने और आतिशबाजी करने के मामले में हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर कोई आम आदमी ऐसा करता तो उसे गुंडा-बदमाश बताकर जेल में डाल देते। वहीं, एक दिन पहले ही रायपुर कलेक्टर ने भी लोगों से अपील की थी कि सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करें। ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की
कांग्रेस ने पूरे मामले को आड़े हाथों लिया है। सभी के लिए एक समान नियम रखते हुए कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व सड़क पर बर्थ डे मनाने के मामले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों को जेल हुई थी। अब कांग्रेस नवनिर्वाचित मेयर के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया है और न ही माफी मांगी है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...