6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहाथरस दुष्कर्म मामला : 'बलात्कारी' शब्द बना राहुल गांधी के लिए मुसीबत,...

हाथरस दुष्कर्म मामला : ‘बलात्कारी’ शब्द बना राहुल गांधी के लिए मुसीबत, 24 मार्च को होगी सुनवाई

Published on

हाथरस:

हाथरस की सांसद-विधायक अदालत (MP-MLA Coart) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मानहानि परिवाद की सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की है। एक अधिवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। मानहानि परिवाद का यह मामला हाथरस दुष्कर्म मामले से संबंधित है।

अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने बताया कि सांसद-विधायक अदालत के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) दीपक नाथ सरस्वती ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 मार्च तय की है। उन्होंने कहा कि हाथरस दुष्कर्म मामले से बरी रामकुमार उर्फ रामू की ओर से दाखिल परिवाद पर शनिवार को उसके बयान दर्ज हुए।

सितंबर 2020 में हाथरस में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित युवती ने दम तोड़ दिया था। उसी के गांव के चार युवकों पर दरिंदगी करने का आरोप लगा था, जिनमें से तीन आरोपियों रामकुमार, लवकुश और रवि को अदालत ने इन आरोपों से बरी कर दिया था, जबकि संदीप को दोषी माना था और वह अभी भी जेल में है।

इस मामले ने उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया था। विपक्षी दलों के नेताओं ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने हाथरस दौरे के दौरान पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अपने आधिकारिक “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया था कि हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को घर में बंद करके रखना और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का खुलेआम घूमना बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने पीड़ित परिवार को दूसरी जगह घर देकर शिफ्ट करने का वादा भी पूरा नहीं किया है। हम आंबेडकर जी के संविधान को मानने वाले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग मिलकर उस परिवार की मदद करेंगे-उनके घर का रिनोवेशन हम करेंगे। इस पोस्ट को लेकर दुष्कर्म मामले से बरी रामकुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने बताया कि राहुल गांधी के ‘एक्स’ पर पोस्ट करने के बाद उन्हें लेकर तीन शिकायतें की हैं। एक रामकुमार उर्फ रामू की है, जबकि उसके अलावा लवकुश और रवि की भी शिकायतें हैं।

अधिवक्ता सिंह ने बताया कि आज रामकुमार के मामले में तारीख थी, जिसमें उसका अदालत में बयान दर्ज किया गया है। इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 24 मार्च तय की गई है। राहुल गांधी ने लड़कों के अदालत से बरी हो जाने के बाद भी अपने एक्स हैंडल पर डाला था कि बलात्कारी बाहर घूम रहे हैं, जबकि यह लोग बलात्कार के आरोप से मुक्त किया जा चुके थे। पुंढीर ने दावा किया कि मामले में न्यायालय का निर्णय आ चुका था और राहुल गांधी को इसकी जानकारी थी। इसके बाद भी राहुल गांधी ने जानबूझकर यह बयान दिया था, जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया गया था। राहुल गांधी ने उसका कोई जवाब नहीं दिया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...