8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यUP: बैल की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की हुई मौत,...

UP: बैल की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की हुई मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Published on

सहारनपुर ,

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सवारी कर रहे युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना शुक्रवार देर शाम की है, जब बाइक सवारों का सामना सड़क पर आवारा पशुओं के झुंड से हो गया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना को लेकर एसपी (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि नानौता थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी अक्षय अपनी मां प्रमिला और गांव की ही एक 58 वर्षीय महिला ओमी को बाइक से लेकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर अचानक आवारा पशुओं का झुंड आ गया, जिससे बाइक सीधे उनके बीच टकरा गई.

इस टक्कर में एक बैल ने ओमी को कई फीट ऊंचा उछाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अक्षय और उसकी मां प्रमिला भी इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए. राहगीरों ने तुरंत तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ओमी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अक्षय और प्रमिला का इलाज जारी है.

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे ने इलाके में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर छुट्टा जानवरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...