9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयशेहला रशीद को बड़ी राहत, अदालत ने देशद्रोह मामले में दर्ज केस...

शेहला रशीद को बड़ी राहत, अदालत ने देशद्रोह मामले में दर्ज केस वापस लेने की इजाजत दी

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह मामले में दर्ज केस वापस लेने की अनुमति दे दी है. ये मामला शेहला राशिद के सेना को लेकर किए गए ट्वीट्स से जुड़ा था. मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह ने 27 फरवरी को यह आदेश दिया. अदालत में अभियोजन पक्ष ने एक अर्जी दाखिल कर बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शेहला के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी वापस ले ली है.

अर्जी के मुताबिक ये फैसला एक स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर लिया गया है. अर्जी में कहा गया कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश को मंजूरी दी है. उपराज्यपाल ने 23 दिसंबर 2024 को इस फैसले को मंजूरी दी थी.

शेहला रशीद पर आरोप था कि 18 अगस्त 2019 को शेहला ने जम्मू-कश्मीर और सेना को लेकर एक के बाद एक कई विवादास्पद और आपत्तिजनक ट्वीट किए थे. शेहला ने भारतीय सेना पर कश्मीर के लोगों के प्रति अत्याचार करने का आरोप लगाया था. सेना ने शेहला के आरोपों का खंडन करते हुए इसे झूठ करार दिया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईपीसी (IPC) की धारा 124A, 153A, 153, 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया था.

शेहला रशीद पर अपने ट्वीट्स के जरिए दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगे थे. शेहला रशीद ने भारतीय सेना के बारे में दो ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘सशस्त्र बल रात में घरों में घुस रहे हैं, लड़कों को उठा रहे हैं, घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, जानबूझकर फर्श पर राशन गिरा रहे हैं, चावल के साथ तेल मिला रहे हैं.’ शिकायत के मुताबिक दूसरे ट्वीट में कहा गया, ‘शोपियां में 4 लोगों को आर्मी कैंप में बुलाया गया और ‘पूछताछ’ (यातना) की गई. उनके पास एक माइक रखा गया था, ताकि पूरा इलाका उनकी चीखें सुन सके और आतंकित हो सके. इससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...