14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिवो दादागिरी पर उतारू है...जेलेंस्की और ट्रंप की बातचीत देख किस भारतीय...

वो दादागिरी पर उतारू है…जेलेंस्की और ट्रंप की बातचीत देख किस भारतीय सांसद ने पीएम मोदी को किया आगाह

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ तीखी बहस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति आगाह किया है। सिंह ने पीएम मोदी को अमेरिका का पिछलग्गू नहीं बनने की सलाह दी है। संजय सिंह ने इसके साथ ही अमेरिका के पूर्व राजनयिक हेनरी किसिंजर के एक बयान को भी कोट किया है।

आखिर क्या बोल रहे संजय सिंह
संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप जेलेंस्की के बीच मुलाकात के दौरान बहस का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ सिंह ने पूर्व अमेरिकी राजनयिक और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के एक बयान अमेरिका का दुश्मन होना खतरनाक है, लेकिन दोस्त होना घातक है, को कोट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, इस बातचीत ने साबित कर दिया की ट्रम्प दादागिरी पर उतारू है। इसलिए मोदी जी को ट्रम्प का पिछलग्गू बनने के बजाय भारतीयों को अपराधियों की तरह बेड़ियां बांधकर भारत लाने का मामला मजबूती से उठाना चाहिए।

ट्रंप-जेलेंस्की के बीच क्यों हुई थी बहस
दरअसल, ट्रंप के साथ मुलाकात में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस और अमेरिकी कूटनीति को लेकर ट्रंप के बगल में बैठे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को चुनौती दी। ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं (ट्रंप-जेलेंस्की) के बीच हुई कहासुनी को दुनियाभार में प्रसारित किया गया। जब जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका को भविष्य में इसका (युद्ध का) सामना करना पड़ सकता है तो ट्रंप भड़क गए। ट्रंप ने कहा, हमें मत बताओ कि हमे क्या अहसास होगा। हम एक समस्या के समाधान की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद जेलेंस्की की व्हाइट हाउस यात्रा का शेष भाग रद्द कर दिया गया। साथ ही इस बात को लेकर भी सवाल उठा कि रूस से 2022 से जारी युद्ध में यूक्रेन का अब अमेरिका कितना समर्थन करेगा।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...