27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यपादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज, पीड़िता बोली-...

पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज, पीड़िता बोली- मुझे केबिन में बुलाकर…

Published on

कपूरथला,

पंजाब के कपूरथला जिले में मशहूर पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पादरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ि महिला अपने माता-पिता के साथ अक्टूबर 2017 से जालंधर के गांव ताजपुर में स्थित ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ के नाम से मसीही सत्संग में आ रहे हैं. इस दौरान पादरी बजिंदर सिंह ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया. उसे मैसेज भेजना शुरू कर दिया. पीड़िता पादरी से डरती थी. यही वजह है कि उसने माता-पिता को इसके बारे में नहीं बताया.

पीड़िता ने पादरी पर लगाया ये आरोप
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वो जब 17 साल की थी, तब से पादरी बजिंदर सिंह उसका यौन शोषण कर रहे हैं. साल 2022 में उन्होंने चर्च के एक केबिन में पीड़िता को बुलाया. उसे गले लगाते हुए गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया. खुद शादीशुदा होने के बावजूद उस पर शादी करने का दबाव डाला. इतना ही नहीं उसका पीछा करने उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी.

पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती
20 फरवरी को पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी. 23 फरवरी को पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया. उनके साथ आठ अन्य लोगों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता पिछले कई साल से उत्पीड़न का शिकार है. यहां तक कि शादी और गर्भावस्था के दौरान भी उसे परेशान किया गया. पीड़ित महिला ने कहा, “जब मैं कॉलेज जाती, तो वो अपनी कार से मेरा पीछा करते थे. मुझे धमकी देते थे कि यदि मैंने उनसे शादी नहीं की, तो वो मेरे माता-पिता और भाई को मरवा देगा. मुझे घबराहट के दौरे पड़ने लगते थे.”

जालधंर में पादरी का मसीही सत्संग
आरोपी पादरी जालंधर के गांव ताजपुर में मसीही सत्संग चलाते हैं. उन पर पहले भी कई बार गंभीर आरोप लग चुके हैं. साल 2018 में एक रेप केस में गिरफ्तारी भी हुई थी. उनके कार्यक्रम में बॉलीवुड हस्तियां आती रहती हैं. उनके प्रोग्राम के वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. इसमें वो ‘मरे हुए लोगों को जिंदा करने’ और ‘कैंसर का इलाज’ करने जैसे चमत्कार के तमाम दावे करते रहते हैं.

साल 2018 में दर्ज हुआ था रेप केस
बताते चलें कि साल 2018 में पंजाब के जिरकपुर में एक महिला की शिकायत के आधार पर पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420, 354, 294, 323 और 506 और आईटी एक्ट 67 के तहत केस दर्ज किया गया था. इस केस के दर्ज होने के बाद ही आरोपी पादरी जालंधर से फरार होकर दिल्ली चले आए. यहां से लंदन जाने की योजना में थे, लेकिन पुलिस ने धर दबोचा था.

लंदन फरार होने से पहले हुई गिरफ्तारी
जिरकपुर के तत्कालीन एसएचओ पवन कुमार ने बताया था कि पादरी बजिंदर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. वो लंदन की उड़ान भरने वाला था. उसके खिलाफ दर्ज शिकायत के अनुसार उसने पीड़िता के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया, फिर उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...