9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यकरणी सेना की बिहार चुनाव में एंट्री, जातीय कार्ड से सियासी भूचाल;...

करणी सेना की बिहार चुनाव में एंट्री, जातीय कार्ड से सियासी भूचाल; बदलेगा राजनीतिक समीकरण?

Published on

पूर्णिया

पूर्णिया में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सेना ने अपना 9वां स्थापना दिवस पूर्णिया में मनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव गोगामेड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां क्षत्रियों को टिकट देने में धोखा करती रही हैं। इसलिए करणी सेना बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। सेना हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहती है।

राष्ट्रीय पार्टियों पर क्षत्रियों के साथ अन्याय का आरोप
करणी सेना ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा पूर्णिया में अपने स्थापना दिवस समारोह के दौरान की। पूर्णिया के कला भवन में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय पार्टियों पर क्षत्रियों के साथ अन्याय का आरोप लगाया।

दिल्ली के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तैयार
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां टिकट बंटवारे में क्षत्रियों के साथ हमेशा छल करती आई हैं। इसीलिए करणी सेना ने दिल्ली चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारा था। अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। गोगामेड़ी ने यह भी कहा कि करणी सेना हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के सेवा में लगी रहती है। आगे भी यह कार्य चलता रहेगा।

करणी सेना ने 22 स्थानों पर स्थापना दिवस मनाया
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कटार ने बताया कि देशभर के 22 स्थानों पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें लोगों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रम सिंह ने पूर्णिया में आयोजित 9वें स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस समारोह में करणी सेना के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

करणी सेना के मैदान में उतरने से सरगर्मी बढ़ना तय
इस घोषणा से साफ है कि करणी सेना बिहार की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। देखना होगा कि आने वाले चुनाव में करणी सेना कितनी सीटों पर चुनाव लड़ती है और उसका प्रदर्शन कैसा रहता है। बिहार की राजनीति में करणी सेना के आने से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना है। चुनाव में करणी सेना किसके साथ गठबंधन करेगी, या अकेले चुनाव लड़ेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। करणी सेना के चुनावी मैदान में उतरने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ना तय है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...