6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीयएयरफोर्स की क्षमता कैसे बढ़ाई जाए, तेजस फाइटर जेट नहीं मिल पा...

एयरफोर्स की क्षमता कैसे बढ़ाई जाए, तेजस फाइटर जेट नहीं मिल पा रहे, रक्षा मंत्री को सौंपी गई रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली

इंडियन एयरफोर्स की क्षमता कैसे बढ़ाई जाए, इसे लेकर बनी एंपावर्ड कमिटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को यह रिपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस कमिटी ने प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की है और एयरफोर्स की क्षमता बढ़ाने के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त करने के लिए अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक क्रियान्वयन के लिए सिफारिशें की हैं।

रक्षा मंत्रालय ने बताया रिपोर्ट में क्या है
मंत्रालय ने कहा कि रिपोर्ट में एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है। रिपोर्ट में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका बढ़ाने पर भी बात है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी क्षेत्र, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (DPSUs) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के प्रयासों को सहयोग देगा। रक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि सिफारिशों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए

तेजस फाइटर जेट नहीं मिल पा रहे
एयरफोर्स को वक्त पर तेजस फाइटर जेट नहीं मिल पा रहे हैं और एयरफोर्स चीफ इसे लेकर कई बार चिंता भी जता चुके हैं। एयरफोर्स चीफ कह चुके हैं कि वायुसेना को हर साल 35-40 नए फाइटर जेट की जरूरत है। यह संख्या मौजूदा कमी को पूरा करने और पुराने फाइटर जेट जैसे मिराज, मिग-29 और जगुआर को बदलने के लिए जरूरी है। कुछ दिन पहले ही एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी से प्रॉडक्शन बढ़ाने का सुझाव भी दिया था।

एयरफोर्स के पास फाइटर एयरक्राफ्ट की 31 स्क्वॉड्रन
एयरफोर्स के पास 42 फाइटर स्क्वॉड्रन होनी चाहिए। ये सेंग्शंड स्ट्रेंथ हैं। टू फ्रंट वॉर के खतरे को देखते हुए फाइटर स्क्वॉड्रन की यह संख्या सेंग्शंड हुई थी। टू फ्रंट यानी पाकिस्तान और चीन। इस वक्त एयरफोर्स के पास फाइटर एयरक्राफ्ट की 31 स्क्वॉड्रन हैं। एयरफोर्स के पास जगुवार फाइटर जेट की 6 स्क्वॉड्रन, मिराज की तीन, मिग-29 की तीन, सुखोई की 13, मिग-21 बाइसन की दो स्क्वॉड्रन हैं। दो स्क्वॉड्रन तेजस फाइटर जेट की हैं जो स्वदेशी लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट हैं। दो स्क्वॉड्रन रफाल फाइटर जेट की हैं।

2032 तक जगुवार की सभी स्क्वॉड्रन फेजआउट होंगी
एयरफोर्स के पास मिग-21 बाइसन की दो स्क्वॉड्रन हैं जो पिछले साल दिसंबर में फेजआउट करने की योजना थी। नए एयरक्राफ्ट मिलने में देरी से इन स्क्वॉड्रन के फेसआउट का टाइम आगे बढ़ सकता है। पहले कहा गया है कि जगुवार की स्क्वॉड्रन 2025 से फेज आउट होना शुरु हो जाएगी और 2032 तक जगुवार की सभी स्क्वॉड्रन फेजआउट हो जाएंगी और तब तक मिराज और मिग-29 की स्क्वॉड्रन के फेजआउट होने का वक्त शुरू हो जाएगा। इसलिए एयरफोर्स चाहता है कि तेजी से नए एयरक्राफ्ट भी एयरफोर्स में शामिल हों ताकि फाइटर स्क्वॉड्रन की संख्या इससे नीचे न जाए।

तेजस-मार्क 1A मिलने में हो रही देरी
एयरफोर्स के पास अभी जो तेजस हैं वे हैं तेजस-मार्क1 हैं और एयरफोर्स को पिछले साल से तेजस-मार्क 1A मिलने थे। एयरफोर्स ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल को पहले 83 तेजस-मार्क 1A का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत 48000 करोड़ रुपये थी। बाद में सरकार ने अतिरिक्त 97 तेजस-मार्क 1A का और ऑर्डर देने को मंजूरी दे दी। लेकिन एचएएल से एयरफोर्स को तेजस-मार्क 1A मिलने में देरी हो रही है।

एयरोस्पेस में प्राइवेट सेक्टर की बढ़ेगी भूमिका
कमिटी की सिफारिशें लागू होती हैं तो एयरोस्पेस क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका बढ़ सकती है। इस कमिटी का गठन रक्षा मंत्री के निर्देश पर किया गया था ताकि सभी मुद्दों का समग्र रूप से विश्लेषण किया जा सके और एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जा सके। समिति की अध्यक्षता रक्षा सचिव ने की, जबकि इसमें एयरफोर्स के वाइस चीफ, रक्षा उत्पादन सचिव, रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और DRDO अध्यक्ष, महानिदेशक (अधिग्रहण) सदस्य के रूप में साथ ही एयरफोर्स के डिप्टी चीफ मेंबर सेक्रेटरी के रूप में शामिल थे।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...