9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलधोबी का कुत्ता न घर का न घाट का... रोहित को मोटा...

धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का… रोहित को मोटा कहने वाली शमा ने दिलाई कंगना रनौत की याद

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के बीच रोहित शर्मा को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। शमा ने रोहित को मोटा कहा था, जिस पर विवाद शुरू हो गया था। इसे मंडाविया ने शर्मनाक बताया था। हालांकि, बाद में शमा ने सारे ट्वीट हटा लिए थे, लेकिन इसके बाद शमा ने कंगना रनौत का पुराना ट्वीट शेयर कर बीजेपी पर सवाल उठाए। यह ट्वीट किसान आंदोलन के दौरान रोहित के समर्थन में किए गए पोस्ट पर कंगना की प्रतिक्रिया था।

मामला शुरू हुआ शमा मोहम्मद के एक ट्वीट से, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को मोटा कहा था। उन्होंने रोहित को खिलाड़ी के तौर पर मोटा और भारत का सबसे कम प्रभावशाली कप्तान भी बताया था। यह ट्वीट अब डिलीट कर दिया गया है। शमा ने लिखा था- रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के लिए मोटे हैं! उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और बेशक वो भारत के सबसे कम प्रभावशाली कप्तान हैं!

उन्होंने आगे लिखा- अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में उनमें ऐसा क्या विश्वस्तरीय है? वह एक औसत दर्जे के कप्तान होने के साथ-साथ एक औसत दर्जे के खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का सौभाग्य मिला। मनसुख मंडाविया ने शमा के इस ट्वीट की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और दयनीय बताया। बीजेपी नेताओं ने भी शमा की टिप्पणी पर नाराजगी जताई। कांग्रेस पार्टी को भी शमा का यह बयान नागवार गुजरा।

पार्टी ने शमा से तुरंत ट्वीट हटाने को कहा। इसके बाद शमा मोहम्मद ने पलटवार करते हुए कंगना रनौत का एक पुराना ट्वीट शेयर किया। यह ट्वीट 2021 का है, जब किसान आंदोलन अपने चरम पर था। रोहित शर्मा ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने किसानों के महत्व पर जोर देते हुए समाधान की आवश्यकता पर बल दिया था।

कंगना ने रोहित के इस ट्वीट पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह ट्वीट अब डिलीट कर दिया गया है। शमा ने मंडाविया से सवाल किया कि कंगना के उस ट्वीट पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है। उन्होंने X पर लिखा- मंडाविया कंगना को क्या कहना चाहेंगे! सिर्फ पूछ रही। शमा ने बीजेपी नेताओं से पूछा कि उस समय कंगना के खिलाफ उन्होंने क्यों आवाज नहीं उठाई। यह पूरा विवाद चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ। रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। शमा के ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...