3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यइस अफसर की करतूत से उठा खाकी से विश्वास! 6वीं क्लास की...

इस अफसर की करतूत से उठा खाकी से विश्वास! 6वीं क्लास की बच्ची से 2 शिक्षकों ने किया था गैंगरेप, 4 साल बाद सामने आया कारनामा

Published on

जोधपुर

अन्याय और जुर्म से पीड़ित लोग पुलिस की शरण में जाते हैं ताकि उनके साथ न्याय हो और जुल्म करने वालों को सजा मिले। लेकिन सोचिए अगर पुलिस अधिकारी भी अपराधियों से मिलीभगत कर ले तो फिर पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा। कई बार पुलिस अफसरों के ऐसे कारनामे सामने आते हैं तो हैरान करने वाले होते हैं। हाल ही में जोधपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी ने गैंगरेप के मामले में जांच के दौरान केस की धाराएं ही बदल दी। पीड़िता के वकील ने राजस्थान हाईकोर्ट में इन तथ्यों का खुलासा किया तो हाईकोर्ट भी हैरान रह गया। कोर्ट ने डीजीपी को निर्देश दिए कि वे ऐसे अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

डिप्टी साहब ने वर्दी पर लगा दिया दाग
गैंगरेप का यह मामला जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अधिवक्ता इंद्राराम प्रजापत और मनोज प्रजापत का कहना है कि वर्ष 2020 में बालेसर थाने में गैंगरेप का प्रकरण दर्ज हुआ था। 6वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची से दो शिक्षकों ने गैंगरेप किया था। इस केस की जांच तत्कालीन डिप्टी एसपी (पुलिस उप अधीक्षक) राजूराम चौधरी के पास थी। चौधरी ने जांच के दौरान पीड़िता द्वारा कोर्ट में दिए गए 164 के बयानों को दरकिनार करते हुए पुलिस थाने में लिए जाने वाले सीआरपीसी की धारा 161 के बयानों के आधार पर चार्जशीट बनाकर कोर्ट में पेश कर दी। चार्जशीट में धाराएं ही बदल दी और एक आरोपी के खिलाफ महज आईटी एक्ट की धाराएं रखी। हाईकोर्ट ने डिप्टी एसपी के इस कृत्य को लेकर नाराजगी जताई। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैदेही सिंह चौहान ने डीजीपी को निर्देश दिए कि वे डिप्टी एसपी के खिलाफ कार्रवाई करके न्यायालय को अवगत कराएं। कोर्ट ने कहा कि गैंगरेप जैसे संवेदनशील मामलों में जांच अधिकारी द्वारा कानून की अवहेलना करना कतई उचित नहीं है।

गैंगरेप और अश्लील वीडियो फोटो बनाने का था मामला
बालेसर पुलिस थाने में एक युवती ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि दो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने का वीडियो भी बनाया और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे। अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ वायरल करने की धमकियां देकर शोषण किया और कई महीनों तक प्रताड़ित किया। केस दर्ज होने के दौरान दोनों आरोपी नाबालिग थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 384 और 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ में 67 और 67 ए आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थी। पीड़िता ने कोर्ट में 164 के बयानों में भी दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो फोटोग्राफ खींचने की बात कही थी लेकिन जांच के दौरान डिप्टी एसपी ने इस गंभीर मामले में जानबूझकर धाराएं बदल कर चार्जशीट पेश कर दी थी।

केस की धाराएं नहीं बदलती तो 20 साल की सजा होती
पीड़िता के अधिवक्ता इंद्राराम प्रजापत और मनोज प्रजापत का कहना है कि जांच अधिकारी ने पीड़िता द्वारा कोर्ट में दिए गए बयानों को दरकिनार करते हुए सीआरपीसी के 161 के बयानों के आधार पर चार्जशीट बनाकर कोर्ट में पेश कर दी थी। एक आरोपी के खिलाफ सिर्फ आईटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गई। अगर 376 डी धारा के तहत चार्जशीट पेश की जाती तो आरोपी को अधिकतम 20 साल की जेल हो सकती थी लेकिन जांच अधिकारी ने कानून की अवहेलने करते हुए न्यायालय को भी गुमराह करने का काम किया।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...