3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यसचिन को नाखूनों से नोचा... जान बचाने के लिए खूब लड़ी थी...

सचिन को नाखूनों से नोचा… जान बचाने के लिए खूब लड़ी थी कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल, पुलिस जांच में खुलासा

Published on

चंडीगढ़

कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सचिन ने मोबाइल फोन के चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए हिमानी ने खूब संघर्ष किया था। इस दौरान हिमानी के नाखून लगने से सचिन के हाथों पर भी चोटें आई थी। इससे सचिन का खून निकल आया था। सचिन का खून वहां पड़ी रजाई पर लग गया था। इस कारण सचिन ने रजाई का कवर उतारकर उसे भी सूटकेस में शव के साथ ही पैक कर दिया था।

शव को झाड़ियों में फेंका
इसके बाद वो हिमानी की स्कूटी लेकर कानौन्दा स्थित अपनी दुकान पर चला गया। साथ में वह हिमानी की अंगूठियां, सोने की चेन, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य आभूषण एक बैग में लेकर गया। फिर दोबारा हिमानी के घर आया और उसी के घर में रखे सूटकेस में हिमानी का शव डाला। रात के समय करीब 11 बजे किराए की ऑटो रिक्शा में सूटकेस लेकर दिल्ली बाईपास पहुंचा और वहां से बस में बैठकर सांपला चला गया। सांपला बस स्टैंड के पास झाडि़यों में सूटकेस को फेंककर फरार हो गया।

कौन है आरोपी सचिन
आरोपी की पहचान झज्जर जिला के खैरपुर गांव के सचिन उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस टीम आरोपी को सोमवार को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। आरोपी की झज्जर जिला के कानौन्दा गांव में मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। सचिन की हिमानी के साथ फेसबुक के जरिए करीब डेढ साल पहले दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह हिमानी के घर आता रहता था। 27 फरवरी को हिमानी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर सचिन को अपने घर बुलाया था। सचिन बस में सवार होकर रोहतक में दिल्ली बाईपास पर पहुंचा, जहां से हिमानी अपनी स्कूटी पर सचिन को बैठाकर घर लेकर आई। रात को सचिन हिमानी के घर पर ही रहा। हिमानी ने सचिन से 30 हजार रूपए की मांग की। रूपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

28 फरवरी को दिया वारदात को अंजाम
28 फरवरी को दिन में हिमानी किसी काम से घर से बाहर चली गई जबकि सचिन उसके घर पर ही रहा। शाम करीब 4 बजे हिमानी घर पर आई तो दोबारा से दोनों के बीच रूपयों को लेकर झगड़ा हो गया। सचिन ने हिमानी के हाथ बांध दिए और मोबाइल फोन के चार्जर की तार से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...