3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्य'मुंह तो इनलोगों का खुला हुआ है', लालू यादव को कैदी नंबर...

‘मुंह तो इनलोगों का खुला हुआ है’, लालू यादव को कैदी नंबर बताने पर किस पर भड़क गईं राबड़ी देवी?

Published on

पटना

बिहार विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने खूब सुनाया। राबड़ी देवी को नाराजगी इस बात पर थी कि उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को कैदी नंबर जेडीयू की ओर से बोला जाता है। सदन में राबड़ी देवी काफी तैश में दिखीं। उनके निशाने पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार थे। राबड़ी देवी को नीरज कुमार की ओर से लालू यादव को ‘कैदी नंबर’ कहकर संबोधित करने पर आपत्ति थी। राबड़ी ने कहा कि लालू यादव ने कोई चोरी नहीं की है। बिना सबूत के उन्हें सजा दी गई है। राबड़ी देवी ने सीबीआई की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया।

‘मुंह तो इनलोगों का खुला हुआ है’
राबड़ी देवी ने कहा, ‘मुंह तो इनलोगों का खुला हुआ है, क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है। लगातार लालू यादव…लालू यादव। नीरज जी तो उनको (लालू यादव) कैदी नंबर कहते रहते हैं। नीरज जी कहना चाहते हैं कि हमलोग कहीं भागने वाले नहीं है। हमलोगों ने चोरी नहीं की है, आजतक ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स ने चोरी नहीं पकड़ी है। लालू यादव को बिना चोरी की सजा हुई है। ईडी-सीबीआई की नोटिस रोज आती है लेकिन हमलोग कहीं भागने वाले नहीं हैं। कल-परसों भी नोटिस आया है, पूरे परिवार का, तो हमलोग भागेंगे?’

राबड़ी देवी ने सदन में नीरज कुमार को घेरा
फिर राबड़ी देवी ने पूछा कि किसकी सरकार थी, फिर सामने से JDU MLC नीरज कुमार कहते हैं- कांग्रेस। इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि तब आप क्यों बोलते हैं कि लालू यादव… क्यों लालू यादव को बोलते हैं? इसके बाद सदन में मेज थपथपाने की आवाजें आने लगी। ऐसा लग रहा था कि सदन में राबड़ी देवी ने नीरज कुमार घेर लिया था।

राबड़ी देवी से कौन कर रहा बेईमानी?
इसके बाद नीरज कुमार ने कहा कि हम दूसरी बात बोल रहे है मैडम। राबड़ी देवी भी पूरी मूड में थीं, उन्होंने कहा कि दूसरी बात ही मैं बोल रही हूं। बेईमानी मत कीजिए यहां सदन में बैठकर। इसके बाद राबड़ी देवी ने नजर को ऊपर में बैठे पत्रकार दीर्घा में दौड़ाया। इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख रही है, सुन रही है। कोई काम करे, बस! आरजेडी…आरजेडी…जंगल राज…जंगल राज पहले से नहीं था क्या?

धड़ाधड़…राबड़ी ने छोड़े मुहावरे के गोले
फिर तो राबड़ी देवी ने 1947 के बाद की राजनीति को भी समेट लिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जंगल राज नहीं था पूरे देश में? अब बोलिए…जवाब दीजिए। अब बच रहे हैं…भतरो मीठ… (पुतवो मीठ, भतरो मीठ, किरिया केकर खाईं- भोजपुरी कहावत का अर्थ- पुत्र भी प्यारा, भतार या पति भी प्यारा, तो कसम किसकी खाऊं?) इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि आप समझ रहे हैं? दोनों ओर से मिठाई खाइएगा? पंचायती राज 22 साल के बाद हुआ, जब हमलोगों की सरकार थी। कोर्ट में ये लोग जाकर कहे कि नहीं, आरक्षण नहीं मिलेगा, बिना आरक्षण का चुनाव कराइए, पंचायत का चुनाव। चोरी कोतवाल को डांटे…? (‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ मुहावरे का अर्थ- स्वयं दोषी होते हुए भी निर्दोष को धमकाना ) इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि चोरी किए आपलोग और उल्टा हमलोगों को डांटते हैं?

राबड़ी अटैक पर नीरज कुमार का बयान
इसके बाद नीरज कुमार ने कहा कि हमने कोई टिप्पणी नहीं की, उन्होंने ही टिप्पणी किया कि 15 वर्ष का आपलोग कैसेट बजाते हैं। उन्होंने ही कहा कि नीरज जी कैदी नंबर बताते हैं। फिर नीरज ने कहा कि निश्चित ही, हम बताते थे, उससे कोई इनकार नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। आपके पुत्र तेजस्वी यादव ने इसकी शुरुआत की है। किन-किन शब्दों का इस्तेमाल किया। अगर तेजस्वी यादव इस्तेमाल कर रहे थे तो आपलोग अपने पुत्र पर रोक नहीं लगा रहे थे। अगर, उसका जवाब मिला तो तिलमिलाहट हो गई तो इसमें क्या मदद कर सकते हैं?

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...