9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यकटिहार-लाभा पुल में दरार: 200 करोड़ का पुल, फिर भी जान जोखिम...

कटिहार-लाभा पुल में दरार: 200 करोड़ का पुल, फिर भी जान जोखिम में डालकर महानंदा नदी पर नाव से यात्रा

Published on

कटिहार

बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले महानंदा नदी पर बने कटिहार-लाभा पुल में आई दरार ने लोगो के आवागमन को रोक दिया गया है और रिपेयरिंग कार्य शुरू कर दी गई है। रिपेयरिंग कार्य के कारण इस रूट पर आवागमन ठप हो गया है। बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सड़क पर पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में अधिक पैसा देखकर प्राइवेट ओवरलोडेड नाव में जान जोखिम में डालकर महानंदा नदी पार करने के लिए बेबस है।

200 करोड़ की राशि खर्च कर 600 मीटर लंबा पुल बना था
जानकारी के मुताबिक क्षतिग्रस्त इस पुल के रिपेयरिंग कार्य होने में अभी लंबा समय लग सकता है,। 2009 में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने लगभग 200 करोड़ राशि खर्च कर दोनों राज्यों को जोड़ने वाले 600 मीटर इस पुल का निर्माण किया था लेकिन फिलहाल इस पुल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके रिपेयरिंग के कारण पूरी तरह यातायात व्यवस्था ठप है, जिससे लोग काफी परेशान है।

डीएम ने वैकल्पिक मार्ग से यात्रा की अपील की
जिलाधिकारी मानेश कुमार मीणा ने पुल के क्षतिग्रस्त होने पर कहा कि विभागीय कार्य जारी है, जल्द काम पूरा करवाने की कोशिश की जा रही है। डीएम ने प्राइवेट नाव में ओवरलोडिंग की शिकायतों पर जांच के बाद उचित व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग बेवजह जान जोखिम में डालकर इस तरह से यात्रा न करें, बल्कि जो वैकल्पिक मार्ग है, उस मार्ग से यात्रा करें। इसमें कुछ किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस मार्ग से ही फिलहाल आवागमन करें। वही उन्होंने अवैध तरीके से नाव का परिचालन करने वालो पर कारवाई की बात कही है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...