ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान और बल्लेबाजी के मुख्य आधार स्टीव स्मिथ ने बुधवार 5 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में अपनी टीम की हार के बाद वनडे से संन्यास की घोषणा की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान के अनुसार, 35 वर्षीय स्टीव स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ अपनी टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे थे। उन्होंने 96 गेंद में 73 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने मंगलवार 4 मार्च 2025 की रात 4 विकेट से हार के बाद अपने साथियों को इस फैसले की जानकारी दी। वह टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना जारी रखेंगे।
स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि अब संन्यास लेने का सही समय आ गया है। यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया है। टेस्ट क्रिकेट अब भी प्राथमिकता है और मैं वास्तव में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मुझे अब भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है।’ ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के बाहर होने के बाद वनडे से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब दूसरों के लिए ‘रास्ता बनाने’ का सही समय है।
