2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यपिता का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने पहुंच गया शख्स,...

पिता का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने पहुंच गया शख्स, फिर जो कुछ कहा वो सुनकर सन्न रह गई पुलिस

Published on

मयूरभंज

ओडिशा के मयूरभंज जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे में गुटखे के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की सिर काटकर हत्या कर दी। पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि जिले में 40 साल के एक शख्स ने मंगलवार को अपने पिता का सिर काट दिया, क्योंकि उसने उसे गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये देने से मना कर दिया था।

तीखी नोकझोंक के बाद कर दी पिता की हत्या
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने में सरेंडर करने के लिए गया था। उन्होंने बताया, “उस शख्स ने धारदार हथियार से अपने 70 साल के पिता का सिर काट दिया और कटे हुए सिर के साथ चंदुआ पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। उसकी मां मौके से भाग गई। आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हत्या की गई।”

मरने वाले व्यक्ति की पहचान बैधर सिंह के रूप में हुई है। बारीपदा के एसडीपीओ प्रवत मलिक ने बताया, “हत्या एक मामूली बात पर हुई। आरोपी तब गुस्सा हो गया, जब उसके पिता ने गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये देने से मना कर दिया।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र के पालघर से भी मामलू बात पर हत्या करने की घटना सामने आई थी। यहां जलन के कारण 6 साल लड़की की हत्या करने के आरोप में रविवार को एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि सीरियल किलर से जुड़ी एक हिंदी फिल्म देखने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

पेल्हर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि लड़की का शव सुबह करीब 4.30 बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिला था। पेल्हर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र वंकुटे ने एजेंसी को बताया, “हमने नालासोपारा से 13 साल लड़के को हिरासत में लिया है। मृतक उसकी चचेरी बहन है। उसने कथित तौर पर उससे जलन के कारण उसकी हत्या कर दी, क्योंकि उसे लगा कि हर कोई उसे ज्यादा लाड़-प्यार करता है।”

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...