9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यतेजस्वी के लिए लालू-राबड़ी का 'बैकअप प्लान', नीतीश सरकार के लिए खतरे...

तेजस्वी के लिए लालू-राबड़ी का ‘बैकअप प्लान’, नीतीश सरकार के लिए खतरे की घंटी; RJD के लिए 2025 मंगल ही मंगल!

Published on

पटना

बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ रही है। 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजद पूरी तरह से तैयार दिख रही है। इस बार सिर्फ तेजस्वी यादव ही नहीं, बल्कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी पूरी सक्रियता से मैदान में होंगे। 2020 के चुनाव में लालू यादव और राबड़ी देवी पर्दे के पीछे थे, लेकिन इस बार तिकड़ी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। राजद जंगलराज के मुद्दे पर भी आक्रामक रुख अपना रही है। राबड़ी देवी ने विधानसभा में नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लालू यादव पर लगे आरोपों को भी खारिज किया है। साथ ही, केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है।

आरजेडी ने बदला सियासी तेवर
दरअसल, 2025 का विधानसभा चुनाव राजद के लिए बेहद अहम है। पार्टी इसे लालू-राबड़ी के अनुभव और तेजस्वी के जोश के मिश्रण से लड़ने की तैयारी में है। 2020 के चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार लालू और राबड़ी की सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। राबड़ी देवी पहले ही विधानसभा में अपने तेवर दिखा चुकी हैं। उनका आक्रामक रुख बताता है कि राजद इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

जंगलराज पर हमलावर हैं राबड़ी देवी
राबड़ी देवी ने जंगलराज के मुद्दे पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि आप सब जंगलराज जंगलराज कहते रहते हैं। आजादी के बाद जंगलराज नहीं था। उन्होंने जगन्नाथ मिश्रा का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जगन्नाथ मिश्रा पर क्यों नहीं बोलते? और फिर नीतीश मिश्रा को मंत्री क्यों बनाए हुए हैं? राबड़ी देवी ने साफ कर दिया है कि राजद अब जंगलराज के नाम पर अलग रुख नहीं अपनाएगी।

हमलोग डरने वाले नहीं
लालू यादव पर लगे आरोपों पर भी राबड़ी देवी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स वालों से डर कर भागने वाले नहीं। ये लोग हम लोगों की आज तक चोरी नहीं पकड़ पाया है। उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव को बिना चोरी के सजा हुआ है। कल, परसों भी नोटिस आया है। जहां बुलाएगा वहां जाएंगे। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग जैसे लुटेरा आदमी। डर के मारे आप लोग सीबीआई और ईडी से भाग रहे हैं।

केंद्र सरकार पर भी बोला हमला
राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के जमाने में बिहार को कितना पैसा मिलता था काम करने के लिए। भारत सरकार ने सारे पैसों पर रोक लगा दिया था। उन्होंने आगे कहा कि हमें सब भारत सरकार के रोड में गड्ढा मिला। जो राज्य सरकार का रोड था, उसे हम लोगों ने बनाने का काम किया। बच्चों को पढ़ाने का काम किया। गरीब-गरीब बच्चों को हम लोगों ने नहाने और बाल काटने का काम किया। राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने ठेला वाले, मछली वाले को, रेहड़ी वालों को उजाड़ दिए।

2025 का चुनाव होगा बेहद रोमांचक
राजद का यह आक्रामक रुख बताता है कि 2025 का चुनाव कांटे का होगा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद पहले ही मजबूत स्थिति में है। अब लालू और राबड़ी के सक्रिय होने से पार्टी की ताकत और बढ़ेगी। जंगलराज और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर राजद का आक्रामक रुख नीतीश कुमार के लिए चुनौती पेश कर सकता है। देखना होगा कि नीतीश कुमार इस चुनौती का सामना कैसे करते हैं। बिहार की जनता किसके साथ जाती है, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि 2025 का चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...