15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यचाचा-भतीजा के पीछे वक्त गंवा रहे हो, मुद्दों पर बोलने से क्यों...

चाचा-भतीजा के पीछे वक्त गंवा रहे हो, मुद्दों पर बोलने से क्यों घबरा रहे हो… शिवपाल यादव ने योगी पर कविता के जरिए बोला हमला

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा के एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर ‘लक्ष्मीनगर’ रखने की मांग उठाई। बजट सत्र के दौरान मोहित बेनीवाल ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह जनभावना से जुड़ा हुआ मामला है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कविता के माध्यम से योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। शिवपाल यादव ने अपने एक्स हैंडल पर कविता पोस्ट की। शिवपाल यादव ने एक्स हैंडल पर कविता पोस्ट की और लिखा… राम का नाम लेकर राज पा लिया, पर जनता को क्या असल इंसाफ़ दिला दिया? चाचा-भतीजा के पीछे वक्त गंवा रहे हो, मुद्दों पर बोलने से क्यों घबरा रहे हो?

शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल नाम बदलने का काम करते हैं और कोई ठोस काम नहीं करते। वे सिर्फ नाम बदलते रहते हैं। अब यह देखना होगा कहीं हमारा और आपका नाम न बदल दें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें ‘चाचू’ (चच्चू) कहकर संबोधित करने के मामले पर उन्होंने कहा कि वह हमें चिढ़ाने के लिए ऐसे बोलते हैं, ताकि मैं खीजूं। हम समाजवादी लोग हैं और समाजवादी पार्टी के लोग कभी बदलते नहीं हैं। उनको बोलने दीजिए जो बोलते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी पर लोहिया की विचारधारा को न मानने का आरोप लगाने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के लोग न तो किसानों के हित में काम करते हैं, न महंगाई पर काबू पाते हैं, और न बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाते हैं। ये लोग सिर्फ जनता में भ्रम फैलाने का काम करते हैं और सदन में झूठ बोलकर भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं, ताकि लोग भ्रम की स्थिति में रहें। भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया है। लोगों को सिर्फ भरमाया है। विधानसभा में हाथरस कांड की न्यायिक रिपोर्ट रखने पर उन्होंने कहा कि यह यूपी के लिए एक काला धब्बा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है, जबकि असली मुद्दों पर काम नहीं हो रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...