2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यनेता विपक्ष राहुल गांधी पर कोर्ट ने लगाया 200 रुपये का जुर्माना,...

नेता विपक्ष राहुल गांधी पर कोर्ट ने लगाया 200 रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

Published on

लखनऊ:

राजधानी लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने उन पर यह कार्रवाई लगातार पेशी से गायब रहने पर की है। वहीं, चेतावनी दी है कि 14 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर हों। इस तारीख को अगर राहुल गांधी पेश नहीं होते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 17 दिसंबर 2022 को वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया था। वीर सावरकर को राहुल गांधी ने अंग्रेजों का नौकर और पेंशन लेने वाला बताया था।

सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की, जिसमें बताया गया कि आज यानी 5 मार्च को राहुल गांधी पूर्व निर्धारित एक विदेशी अतिथि से मुलाकात में व्यस्त होने के चलते कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाए हैं। वकील ने कहा कि वे (राहुल गांधी) कोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हैं। वह जानबूझकर कोर्ट में पेशी से बचने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। वहीं, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति को हल्के में न लेते हुए उन पर 200 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया। इसके साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी को 14 अप्रैल को हर हाल में पेश होने का आदेश दिया। 14 अप्रैल को राहुल गांधी अगर नहीं हाजिर होते हैं, तो गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...