12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में बनेगी बिहार-बंगाल चुनावों के लिए रणनीति, संघ की बैठक से...

कर्नाटक में बनेगी बिहार-बंगाल चुनावों के लिए रणनीति, संघ की बैठक से पहले BJP के अध्यक्ष का ऐलान संभव

Published on

बेंगलुरू

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर्नाटक के बेंगलुरु में बड़ी बैठक होगी। आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक में देश के ज्वलंत मुद्दों के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। यह भी माना जा रहा है कि बीजेपी के नए अध्यक्ष भी इस प्रतिनिधि सभा में शामिल होंगे। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में जीत के बाद बीजेपी में इन दिनों नए अध्यक्ष की खोजबीन चल रही है। कई नाम दक्षिण से भी चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो 20 मार्च तक नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। बिहार के चुनावों को प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा है। चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। यह भी महज संयोग है कि इस साल दशहरा 2 अक्तूबर को पड़ रहा है।

तीन दिन की प्रतिनिधि सभा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर की तरफ से जारी किए बयान में इस आयोजन की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस साल बेंगलुरु में 21, 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित हो रही है। संघ की कार्य पद्धति में यह निर्णय करने वाली सर्वोच्च इकाई है तथा इसका आयोजन प्रतिवर्ष होता है। यह बैठक बैंगलुरु के चन्नेनहल्ली में स्थित जनसेवा विद्या केंद्र परिसर में होगी।बैठक में गत वर्ष 2024-25 का कार्यवृत्त रखा जाएगा तथा उस पर समीक्षात्मक चर्चा के साथ ही विशेष कार्यों का निवेदन भी होगा।

100 साल के जश्न की तैयारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आगामी विजयादशमी (दशहरा) 2025 को संघ कार्य के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस निमित्त विजयादशमी (दशहरा) 2025 से 2026, यह संघ शताब्दी वर्ष माना जाएगा। बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्य विस्तार की समीक्षा के साथ-साथ आगामी शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजन तथा अभियानों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय विषयों पर दो प्रस्तावों पर विचार होगा। साथ ही संघ शाखाओं द्वारा अपेक्षित सामाजिक परिवर्तन के कार्यों सहित विशेष रूप से पंच परिवर्तन के प्रयासों की चर्चा अपेक्षित है। हिन्दुत्व जागरण सहित देश के वर्तमान परिदृश्य के विश्लेषण एवं करणीय कार्यों की चर्चा भी बैठक की विषय सूची में शामिल है।

कौन-कौन रहेगा मौजूद?
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि, प्रांत व क्षेत्र स्तर के 1480 कार्यकर्ता अपेक्षित हैं। बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन मंत्री भी अपेक्षित रहेंगे। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि बीजेपी के अध्यक्ष की नियुक्ति इस बैठक से पहले हो जाएगी। इस बैठक के साथ मोदी 3.0 सरकार में फेरदबल होगा। इसमें महाराष्ट्र के शिंदे गुट से मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है। इसके साथ बिहार और बंगाल का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...