11.1 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्ययोगी ने सपा सरकार में गुंडागर्दी पर बोला हमला, तो SP विधायक...

योगी ने सपा सरकार में गुंडागर्दी पर बोला हमला, तो SP विधायक ने की यूपी के टॉप-20 अपराधियों की लिस्ट जारी करने की मांग

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच खूब वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था के सवाल पर पिछली सरकारों को जमकर घेरा है। सीएम योगी ने अपने एक बयान में कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया का कालखंड अब अतीत की बात हो चली है। साथ ही सीएम ने कहा कि ये वही प्रदेश था, जहां पहले अपराधी दौड़ाता था और पुलिस भागती थी। माफिया के सामने सारे प्रोटोकॉल फेल हो जाते थे। सीएम योगी के इन बयानों पर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने जोरदार पलटवार किया। सपा विधायक ने सीएम योगी से टॉप-20 अपराधियों की लिस्ट जारी करने की मांग कर दी है।

लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी के विधायक एवं वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर हमला बोला है। रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सीएम से मांग है कि उत्तर प्रदेश के टॉप-20 अपराधियों की लिस्ट जारी कर दें। उन्होंने दावे के साथ कहा कि उस टॉप-20 अपराधियों की लिस्ट में 20 के 20 अपराधी भारतीय जनता पार्टी के नेता होंगे। सपा विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरे प्रदेश में गुंडा, माफिया और जंगल राज कायम हो गया है। कोई भी बहन-बेटी सुरक्षित नहीं है। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

सपा सरकार पर चुन-चुनकर बोला हमला
दरअसल, मंगलवार को सत्र के दौरान सीएम योगी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रदेश में पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी, माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी, लेकिन अब कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश ने अपना परसेप्शन बदला है। आज देश और दुनिया के लोग प्रदेशवासियों को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रदेश में कभी कोई व्यवसायी निवेश के लिए नहीं आता था। आज वह प्रदेश देश के सबसे बड़ा निवेश क्षेत्र बनकर उभरा है। सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों द्वारा शुरू की गई प्रवृत्ति समाप्त हो गई है।

सपा को याद दिलाए उनके दिन
सीएम योगी ने आगे कहा कि 8 सालों में जो सुरक्षा का वातावरण पैदा हुआ है, वो सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का कालखंड अब अतीत की बात हो चली है। सीएम योगी ने कहा कि ये वही प्रदेश था, जहां पहले अपराधी दौड़ाता था और पुलिस भागती थी। माफिया के सामने सारे प्रोटोकॉल फेल हो जाते थे। एक माफिया ने हाई कोर्ट के जज का काफिला रोक दिया था। जिस माफिया के लिए 10-10 जजों ने कोर्ट में सुनवाई से मना कर दिया था। वही माफिया जब इस सरकार में पुलिस के सामने आया, तो उसकी पैंट गीली हो गई। सीएम योगी ने कहा कि शासन धमक से चलता है और वही धमक आज प्रदेश के अंदर माफियाओं को दिखाई दे रही है।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...