10 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्ययूपी STF-पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी अरेस्ट,...

यूपी STF-पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी अरेस्ट, हैंडग्रेनेड, डेटोनेटर बरामद

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी को गिरफ्तार किया है. कोकराज इलाके से पकड़े गए इस आतंकी के पास भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं.

पुलिस ने स्वर्ण सिंह के पास से तीन हैंडग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक 7.62 एमएम की रूसी पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की. उसके पास से गाजियाबाद का आधार कार्ड भी मिला, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह यूपी में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था.

बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, स्वर्ण सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मनी मॉड्यूल को संचालित कर रहा था और पाकिस्तान में बैठे लोगों से सीधे संपर्क में था. 24 सितंबर 2024 को स्वर्ण सिंह पंजाब से न्यायिक हिरासत से फरार हुआ था. तभी से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.गिरफ्तारी के दौरान लाजर मसीह नामक एक और व्यक्ति को पकड़ा गया, जो अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है. लाजर स्वर्ण सिंह का करीबी था और बब्बर खालसा के जर्मनी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था.

आतंकी स्वर्ण सिंह से पूछताछ में हुए कई खुलासे
यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और यूपी में उसके संभावित ठिकानों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

 

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...