9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यरन्या राव की गिरफ्तारी के बाद सामने आई पहली तस्वीर, DRI बोला-...

रन्या राव की गिरफ्तारी के बाद सामने आई पहली तस्वीर, DRI बोला- एक्ट्रेस एक साल में 27 बार दुबई गईं

Published on

बेंगलुरु,

गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार की गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव की हिरासत में पहली तस्वीर सामने आई है. इस मामले में आर्थिक अपराध अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिससे उनकी कानूनी स्थिति फिलहाल अधर में लटक गई है.

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रन्या राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस साल 27 बार दुबई की यात्रा कर चुकी हैं, जो कि उनके खिलाफ संदेह को और गहरा करता है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान DRI के वकील ने कहा कि इस पूरे मामले की तह तक जाने और यह समझने के लिए कि आखिर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कैसे हुआ और गोल्ड स्मगलिंग की साजिश कैसे रची गई, उनकी कस्टडी बेहद जरूरी है.

रन्या के वकील ने DRI के रुख पर उठाए सवाल
वहीं, रन्या राव के वकील ने DRI के इस रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एजेंसी को पहले उनसे पूछताछ करनी थी, तब उन्होंने ऐसा नहीं किया और उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया. अब जब उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, तो अचानक उनकी कस्टडी की मांग की जा रही है, जो बेहद संदेहजनक है.

एक्ट्रेस का लैपटॉप जब्त, डेटा एजेंसी के पास
रन्या राव के वकील ने यह भी बताया कि उनकी लैपटॉप पहले ही जब्त किया जा चुका है, जिसका डेटा एजेंसी के पास मौजूद है. ऐसे में दोबारा कस्टडी की जरूरत क्यों पड़ रही है, यह समझ से परे है. इस हाई-प्रोफाइल केस में अब सभी की नजरें शुक्रवार को आने वाले जमानत के फैसले पर टिकी हैं. यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और रन्या की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मची हुई है.

ऐसे अरेस्ट हुईं रन्या राव
बता दें कि एक्ट्रेस रन्या राव पिछले रविवार शाम को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थीं. एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई की टीम उन पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी, जिन्होंने उन्हें रोक लिया और सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...