11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यगुजरात : फिजियोथेरेपिस्ट ने किया मरीज से रेप, क्लिप बनाकर शुरू किया...

गुजरात : फिजियोथेरेपिस्ट ने किया मरीज से रेप, क्लिप बनाकर शुरू किया ब्लैकमेल का खेल, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Published on

अहमदबाद

गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला मरीज का बेहोश करके न्यूड वीडियो शूट करने और फिर ब्लैकमेल करके रेप करने का मामला सामने आया है। यह सनसनीखेज आरोप एक फिजियोथेरेपिस्ट पर लगे हैं। आरोप है कि फिजियोथेरेपिस्ट ने नशीला पदार्थ देने के बाद महिला का न्यूड और आपत्तिजनक वीडियो शूट कर लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके एक बार नहीं बल्कि पांच बार संबंध भी बनाए। मामला यहीं पर नहीं रुका फिजियोथेरेपिस्ट ने महिला को बदनाम करने का भय दिखाकर उससे रुपये भी लिए। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद मणिनगर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। कथित अपराधी की पहचान डॉ. नीलेश कुमार नायक के रूप में हुई है।

कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि शिकायत में कहा गया है कि जब वह डॉक्टर के पास गईं तो डॉ. नायक ने उन्हें एक इंजेक्शन दिया और दावा किया कि इससे उनकी तकलीफ कम हो जाएगी। हालांकि कथित तौर पर इंजेक्शन से वह बेहोश हो गई। उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए और उसकी सहमति के बिना उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए।

होटल में ले जाकर बनाए संबंध
इसके बाद डॉ. नायक ने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल किया और उसे 4 लाख रुपये नकद और बहुमूल्य आभूषण देने के लिए मजबूर किया। स्थिति तब और अधिक भयावह हो गई जब आरोपी ने पीड़िता को मणिनगर के एक होटल में अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया, जहां उसने अवैध रिकॉर्डिंग को उजागर करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार पांच दफे बलात्कार किया। जब फिजियोथेरेपिस्ट से महिला आजिज आ गई तो उसने अपने पति को पूरी कहानी बताई।

पुलिस को मिले सबूत
मणिनगर थाना पुलिस के पीआई डीपी उनाकट के अनुसार बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉक्टर द्वारा बैंक खाते में जबरन वसूली के तौर पर दो लाख रुपये जमा करवाने के भी सबूत मिले हैं। इसलिए आरोपी के खिलाफ और सबूत जुटाने और सख्त कार्रवाई करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता से पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि वह मधुमेह और त्वचा रोगों का लगातार इलाज करा रही थी। उस समय फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महिला नीलेश कुमार नायक के अस्पताल गई थी। इलाज के दौरान महिला और डॉक्टर के बीच दोस्ती हो गई।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...