14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने बदल दिया अपने घर का पता! जानें...

बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने बदल दिया अपने घर का पता! जानें तुगलक लेन की जगह क्या लिखा

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने गुरुवार नई दिल्ली स्थित नए आवास 6 तुगलक लेन में गृह प्रवेश किया। खास बात है कि बीजेपी सांसद ने अपने घर के बाहर लगे नेम प्लेट में तुगलक लेन से पहले स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा है। सांसद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। पोस्ट में तुगलक लेन को स्वामी विवेकानंद मार्ग के नीचे ब्रेकेट में लिखा गया था।

सांसद ने पोस्ट में क्या लिखा
राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने ट्वीट में लिखा, आज नई दिल्ली स्थित नए आवास 6–स्वामी विवेकानंद मार्ग (तुगलक लेन) में सपरिवार विधि विधानपूर्वक, पूजन-अर्चन कर गृह प्रवेश किया। उन्होंने अपने परिजनों के साथ घर की चार तस्वीरें पोस्ट की। इस पोस्ट के साथ ही घर के बाहर लगी नेम प्लेट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। हालांकि, पोस्ट में उन्होंने स्वामी विवेकानंद मार्ग का नाम को लेकर कोई जिक्र नहीं किया।

दिल्ली में नाम बदलने की कवायद
दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद से कई जगहों का नाम बदले जाने की चर्चा है। दिल्ली के बीजेपी विधायकों ने पहले मुस्तफाबाद और नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग की है। मुस्तफाबाद से बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इलाके का नाम बदलकर शिवपुरी या फिर शिवविहार करने की मांग की थी। नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने भी ‘नजफगढ़’ का नाम बदलने की मांग दिल्ली विधानसभा में उठाई थी। वहीं, विपक्ष इसे मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति करार दे रहा है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...