9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यबिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी...

बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया साफ

Published on

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में अटकलों को खारिज कर दिया। साथ ही पुष्टि की कि जेडी(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भी गठबंधन का चेहरा बने रहेंगे।

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में भाग लेने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और विधानसभा चुनावों के बाद भी बने रहेंगे। उनके बयान ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि भाजपा चुनावों के बाद इस पद के लिए किसी नए उम्मीदवार को आगे बढ़ा सकती है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के साथ सहज है, जो 1996 से एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए नीतीश कल भी नेता थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार द्वारा अपने पिता को आगामी चुनाव के लिए एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आधिकारिक रूप से घोषित करने की मांग के बाद उनकी टिप्पणियों को और अधिक महत्व मिला।

निशांत ने पिछले दो दशकों में अपने पिता के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके लिए वोट करने का आग्रह किया था। निशांत ने कहा था कि उनको फिर से मुख्यमंत्री बनायें। उनको जो बिहार के विकास के लिए काम दिया है उसको दिखाओ, वोट करिए…। निशांत ने नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से यह बात कही थी।

निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि यह जेडी(यू) का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि यह नीतीश जी का निजी मामला है। वे जो भी फैसला करेंगे, बीजेपी गठबंधन सहयोगी के तौर पर उनके साथ रहेगी।

विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर टिप्पणी करते हुए चौधरी ने दावा किया कि तेजस्वी की राजनीति में स्थिति पूरी तरह से उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की वजह से है। उन्होंने कहा कि जिस दिन लालू जी तेज प्रताप या मीसा भारती जैसे किसी और को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर देंगे, उस दिन तेजस्वी की कोई नहीं सुनेगा।

बिहार के विकास के बारे में तेजस्वी की समझ की आलोचना करते हुए चौधरी ने पहले तेजस्वी का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें “बउआ” (बच्चा) कहा था जो बस वही पढ़ता है जो उसे दिया जाता है। उन्होंने यह टिप्पणी गुरुवार को विधानसभा में 3 मार्च को पेश किए गए बजट पर बहस के दौरान की।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...