11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'मुख्यमंत्री बाबा लोगों पर रोक लगाएं', RJD विधायकों ने धीरेंद्र शास्त्री के...

‘मुख्यमंत्री बाबा लोगों पर रोक लगाएं’, RJD विधायकों ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर जताई आपत्ति, बोले- BJP प्रयोग के लिए लेकर आई

Published on

नई दिल्ली

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार के गोपालगंज के भोरे इलाके में 5 दिवसीय हनुमंत कथा करने पहुंचे। उन्होंने यहां कथा शुरु करने से पहले विरोधियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनके यहां आने से कई लोगों को दिक्कत होती है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो अपने लिए नहीं बल्कि हिंदुओं को जगाने के लिए आते हैं। उनके इस बयान पर RJD के नेताओं ने आक्रोश जाहिर किया है और सीएम नीतीश कुमार से मांग की कि वे बाबा लोगों पर रोक लगाएं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मेरे बिहार दौरे को लेकर लोगों को बड़ी तकलीफ है, कहते हैं कि घेरेंगे। उन्होंने कहा कि यह देश रघुवर का है बाबर का नहीं। बिहार हमारा है, जब तक जिंदा है, तब तक बिहार आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई रोकेगा तो वे यहां मठ बना लूंगा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व का प्रचारक हूं, किसी पार्टी का नहीं हूं।

RJD विधायक बोले- गिरफ्तार होने चाहिए बाबा
आरजेडी विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने कहा कि देश सबका है और मैं सभी से अपील करता हूं कि देश में शांति और सद्भाव बनाए रखें। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी द्वारा लाए जा रहे बाबाओं से हम सभी को सावधान रहना चाहिए। आरजेडी विधायक ने कहा कि श्री श्री रविशंकर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बागेश्वर धाम के सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी कल आए हैं।

राजद विधायक ने कहा कि बीस सालों से बीजेपी ने कुछ नहीं किया। वे सांप्रदायिक और क्षेत्रीय उन्माद भड़काते हैं। इन जैसे बाबाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। वे सिर्फ चुनाव के वक्त ही बिहार क्यों आते हैं? बागेश्वर धाम के सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोकसभा चुनाव के वक्त बिहार आए थे और अब वे बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आ रहे हैं।

नीतीश के मंत्री ने धीरेंद्र शास्त्री पर क्या कहा?
दूसरी ओर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि इस देश के सौहार्द और भाईचारे को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। यह देश बाबर या किसी और का नहीं है। बाबर तो भारत का था ही नहीं। इन टिप्पणियों से कुछ नहीं होगा। अभी चुनाव का समय है, हमें बिहार के विकास की बात करनी चाहिए।

RJD नेता बोले- इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
धीरेंद्र शास्त्री के ‘रघुवर और बाबर’ वाले बयान पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि सबको पता है कि यह किसका देश है। यह देश सबका है। जो लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अंग्रेजों के समर्थक हैं। ये नफरत की राजनीति करने वाले लोग हैं। इन बातों से चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

‘किसी का बुरा करने नहीं आया हूं’
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने गोपालगंज की सभा में आक्रामक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत को बंटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा था कि वे हिंदुओं को जगाने के लिए आए हैं और जब तक तन में प्राण है, हिंदुओं को एक करने का काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसी का बुरा करने नहीं आए हैं।

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...