5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यसैलरी से नहीं होता गुजारा! हरियाणा पुलिस के ASI ने 15000 रुपये...

सैलरी से नहीं होता गुजारा! हरियाणा पुलिस के ASI ने 15000 रुपये में बेच दिया ‘ईमान’, रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published on

जींद

हरियाणा पुलिस के एएएसआई ने 15000 रुपये के लिए अपना ईमान बेच दिया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई का नाम महेंद सिंह हैं और वो जींद जिले में सदर पुलिस स्टेशन में तैनात था। आरोपी एएसआई मुकदमे में कार्यवाही करने के लिए पैसे मांग रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो को पीड़ित ने मामले की शिकायत दी। एसीबी ने पीड़ित को पैसे देकर भेजा। जैसे हुई आरोपी एएसआई ने पीडि़त से पैसे लिए एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पलवल में महिला एएसआई गिरफ्तार
वहीं पलवल में भी एक महिला ASI को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। ASI जगवती महिला थाने में काम करती थीं। उन्होंने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी पक्ष से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। केस से नाम हटाने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी। विजिलेंस टीम ने उन्हें 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

बार-बार मांग रही थी रिश्वत
यह मामला कमरावली गांव का है। यहाँ के सरपंच प्रतिनिधि मनोज बैंसला के दोस्त बनवारी लाल के साले रोहताश ने होडल की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दिसंबर 2024 में लड़की ने रोहताश और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवा दिया। इस केस की जांच ASI जगवती को सौंपी गई थी। बार-बार रिश्वत मांगने से परेशान होकर मनोज बैंसला ने विजिलेंस में शिकायत कर दी। विजिलेंस ने जाल बिछाया और शुक्रवार को नेशनल हाईवे-19 पर रसूलपुर चौक पर ASI जगवती को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...