13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यऔरंगजेब की कब्र पर चलेगा बुलडोजर, ढहाया जाएगा मकबरा? जानें देवेंद्र फडणवीस...

औरंगजेब की कब्र पर चलेगा बुलडोजर, ढहाया जाएगा मकबरा? जानें देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान क्या

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह सवाल केवल उनकी सरकार का नहीं, बल्कि सभी लोगों का है कि औरंगजेब की कब्र हटाई जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में कुछ काम कानून के हिसाब से करना होता है, क्योंकि यह कब्र कांग्रेस के शासनकाल में संरक्षित की गई थी और उस समय से ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का संरक्षण प्राप्त है।

फडणवीस ने यह भी कहा कि कब्र का संरक्षण एक कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ था। इसे हटाने या उसमें बदलाव करने के लिए कानून का पालन करना जरूरी है। उनका कहना था कि इस विषय पर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है।

औरंगजेब की कब्र पर विवाद
दरअसल, सीएम फडणवीस मुंबई में ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज’ के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘गुरमत समागम’ कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया। उनका यह बयान राज्य में औरंगजेब की कब्र को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आया है, जिसमें कई राजनीतिक और धार्मिक संगठन इस कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं।

कब्र के मेंटीनेंस पर 6.5 लाख खर्च पर उठे सवाल
दो दिन पहले हिंदू जनजागृति समिति की ओर से एक आरटीआई के तहत यह जानकारी सामने आई थी कि औरंगजेब की कब्र के रखरखाव पर केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने 2011 से 2023 तक लगभग 6.5 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस मामले को लेकर समिति ने सवाल उठाया था कि औरंगजेब की कब्र के रखरखाव के लिए इतना खर्च क्यों किया जा रहा है? दूसरी ओर सिंधु दुर्ग किले पर स्थित राज राजेश्वर मंदिर के रखरखाव के लिए साल भर में केवल 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

अबु आजमी ने क्या कहा
इससे पहले 4 मार्च को, BJP नेता नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुलदाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को ढहाने की मांग की थी। यह SP विधायक अबू आसिम आज़मी के औरंगजेब की प्रशंसा के जवाब में था। समाजवादी पार्टी विधायक अबु आजमी ने कहा था कि औरंगजेब एक क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि 17वीं सदी के मुगल सम्राट के शासनकाल के दौरान, भारत की क्षेत्रीय सीमाए अफगानिस्तान और म्यांमार तक फैली हुई थीं, और देश एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति था। आज़मी ने औरंगजेब को एक सफल शासक बताया था।

बाद में आज़मी ने माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसका पछतावा है। आज़मी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘मैं छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज, डॉ. बीआर अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, राजश्री शाहूजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों की कल्पना भी नहीं कर सकता, लेकिन प्रशांत कोराटकर, राहुल सोलापुरकर ने उनके खिलाफ बोला है, उनके पास सुरक्षा है, मेरे बयान पर यह हंगामा क्यों?’

सतारा के शाही परिवार ने रखी यह मांग
7 मार्च को, शिवाजी महाराज के 13वें वंशज, सतारा शाही परिवार के छत्रपति उदयनराजे भोसले ने मांग की थी कि कब्र को गिरा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग औरंगजेब की कब्र पर जाते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, वे उसका भविष्य हो सकते हैं। उन्हें वह कब्र अपने घर ले जानी चाहिए, लेकिन अब औरंगजेब के महिमामंडन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘लुटेरा और चोर था औरंगजेब’
सतारा से BJP सांसद उदयनराजे ने कहा, ‘क्या ज़रूरत है… एक JCB मशीन भेजो और उसकी कब्र को गिरा दो… वह एक चोर और लुटेरा था… शाहजी छत्रपति महाराज, राजमाता जीजाऊ छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’

ऐतिहासिक वृत्तांतों के अनुसार, संभाजी महाराज को औरंगजेब के कहने पर पकड़ लिया गया था और उन्हें बेरहमी से प्रताड़ित करके मार डाला गया था। औरंगजेब ने संभाजी महाराज को क्रूरता से मरवा डाला था। औरंगजेब की कब्र छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) के खुलदाबाद में स्थित है। औरंगजेब की कब्र खुलदाबाद में है। छठे मुगल बादशाह औरंगजेब (3 नवंबर, 1618 – 3 मार्च, 1707) की कब्र एक दरगाह परिसर में एक अचिन्हित कब्र है और ASI के नियंत्रण में आती है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...