32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'ज्यादा बच्चे पैदा करो ताकि...', इस राज्य के चर्च ने ईसाइयों को...

‘ज्यादा बच्चे पैदा करो ताकि…’, इस राज्य के चर्च ने ईसाइयों को सुना दिया फरमान

Published on

मिजोरम में दूसरा सबसे बड़ा चर्च बैप्टिस्ट चर्च ऑफ मिजोरम (BCM) ने ईसाईयों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी है. चर्च की ओर से इसके फायदे भी बताए गए हैं. सलाह में कहा गया है कि अगर वे ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो इससे मिजोरम और धर्म दोनों को फायदा होगा.

बीसीएम की सबसे बड़ी कमेटी 129वीं असेंबली में यह फैसला लिया गया है. असेंबली में इस एजेंडे को पारित करते हुए बीसीएम ने कहा, ‘अगर मिजोरम की आबादी वर्तमान प्रवृत्ति के अनुसार घटती रहती है तो यह भविष्य में विनाशकारी होगा. इसका समाज और राज्य के साथ-साथ धर्म और चर्च पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. हमें आबादी बढ़ाने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करनी होगी.’

नशा और HIV/AIDS पर बनेगी चर्च की कमेटी
बीसीएम असेंबली में नशे की लत और HIV/AIDS के प्रसार से निपटने से भी सहमति जताई गई. असेंबली में कहा गया कि इससे कई युवाओं की मौत हो रही है. इसके साथ ही भ्रष्टाचार और अन्य सामाजिक बुराइयों से निपटने पर भी सहमति जताई गई. सभी स्थानीय चर्चों को इन सामाजिक समस्याओं से निपटने के लिए समितियां गठित करने के लिए कहा गया है.

पॉलिटिक्स में आ सकते हैं पादरी
इस असेंबली में एक और महत्वपूर्ण एजेंडा पारित हुआ है, जिसके मुताबिक, ईश्वर और चर्च की सेवा को समर्पित बैपटिस्ट चर्च के रिटायर्ड पादरी पॉलिटिक्स में आ सकते हैं. इसमें उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है, जिसमें राजनीति में उनके शामिल होने को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था. असेंबली के प्रतिनिधियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि जनता को लगता है कि जिन राजनीतिक दलों ने लोगों के लिए काम करने की कसम खाई थी, वे भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं.

चर्च की सलाह का कितना होगा असर?
बैप्टिस्ट चर्च ऑफ मिजोरम का मानना है कि मिजो लोगों की बढ़ती आबादी से ही राज्य का भविष्य सुरक्षित रहेगा. चर्च के मुताबिक, ज्यादा बच्चे होने से धार्मिक समुदाय भी मजबूत होगा. यह फैसला बीसीएम ने ऐसे समय पर किया है जब मिजोरम में आबादी घट रही है. मिजोरम प्रेस्बिटेरियन चर्च के बाद अब बैप्टिस्ट चर्च ऑफ मिजोरम ने आबादी बढ़ाने की सलाह दी है अब देखना होगा कि इसका कितना असर पड़ता है.

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...