32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'क्या CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ BJP में चल रही गंदी राजनीति',...

‘क्या CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ BJP में चल रही गंदी राजनीति’, संजय राउत ने क्यों उठाए ये सवाल

Published on

राज ठाकरे के कुंभ वाले बयान पर शिवसेना-यूबीटी उनके समर्थन में नजर आ रही है. राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि वह रिपोर्ट पढ़ा जाना चाहिए जिसमें कहा गया था कि पानी खराब है. इसके लिए बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) को कहिए कि एक एसआईटी का गठन कर दें. राज ठाकरे ने कुंभ के पानी को गंदा बताया था और कहा था कि वह कभी भी गंदे पानी में स्नान नहीं कर सकते. राज ठाकरे ने कहा, ”लोगों को अंधविश्वास से बाहर निकलना चाहिए. मैं उस गंगा के गंदे पानी को भी नहीं छूऊंगा जहां करोड़ों लोगों ने स्नान किया है. बाला नांदगांवकर कुंभ का पानी लेकर आए, मैंने कहा मैं नहीं पीयूंगा.”

योगी आदित्यनाथ से राउत का सवाल
शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे के बयान पर कहा, ”जब कुंभ चल रहा था तो ऐसा रिपोर्ट क्यों आया था, क्या आपकी (योगी आदित्यनाथ) पार्टी (बीजेपी) में आपके खिलाफ कोई गंदी राजनीति चल रही है, मुझे लगता है कि योगी आदित्यनाथ की राजनीति में अड़चन डालने के लिए ऐसा किया जा रहा है.”

बीजेपी ने राम-राम के नारे को बदल दिया- राउत
वहीं, उद्धव ठाकरे के एक बयान पर संजय राउत ने कहा, ”हम लोग महाराष्ट्र में एक दूसरे से जब मिलते हैं तो राम-राम करते हैं. ‘जय श्री राम’ ये लेकर आए हैं. ये देश का बंटवारा करना चाहते हैं. ये देश में दंगे कराना चाहते हैं, जिस तरह का महौल देश में बनाया जा रहा है ऐसे में उद्धव ठाकरे ने जो कहा वो बिल्कुल सही है. आप राम-राम की जगह ‘जय श्री राम’ लेकर आए. राम-राम गरीबों का नारा है, आपने उस नारे को काट दिया.”

संजय राउत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि ट्रंप ने भारत का अपमान किया है. नरेंद्र मोदी के सामने ट्रप ने अपमान किया है. दूसरा मुद्दा बंगाल में वोटर आईडी कार्ड को लेकर है. यही खेल दिल्ली और हरियाणा में हुआ है. राज ठाकरे बीजेपी के साथी है उनको बीजेपी से सवाल पूछना चाहिए.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...